For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ओवल में भी लापरवाही भरा शॉट खेलकर आउट हुए ऋषभ पंत, वॉन ने कहा- अति आक्रामक होने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम को टॉस में हार का सामना कर पहले बल्लेबाजी करने के लिये उतरना पड़ा। हेडिंग्ले के बाद ओवल में भी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी और 60.3 ओवर्स में 191 रन रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिये कप्तान विराट कोहली (50) और शार्दुल ठाकुर (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन बाकी किसी बल्लेबाज ने कुछ खास योगदान नहीं दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: शार्दुल-कोहली ने बचाई भारत की लाज, ओवल में 191 पर सिमटी विराट सेना

भारतीय टीम के लिये बल्लेबाजी में निराश करने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत का नाम फिर से शुमार हुआ जो कि इस सीरीज में अभी तक एक भी पारी में कुछ बड़ा स्कोर कर पाने में नाकाम रहे हैं। ऋषभ पंत ने पिछले 10 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और कई मैच जिताऊ पारियां खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है।

और पढ़ें: IND vs ENG: अर्धशतक लगाकर फिर आउट हुए विराट कोहली, एंडरसन ने 8वीं बार किया शिकार

लगातार खराब शॉट खेलकर हो रहे हैं आउट

लगातार खराब शॉट खेलकर हो रहे हैं आउट

हालांकि इंग्लैंड में जारी मौजूदा सीरीज की बात करें तो ऋषभ पंत अभी तक प्रभावी पारी खेल पाने में नाकाम रहे हैं। ऐसा नहीं है कि ऋषभ पंत को इंग्लैंड में बल्लेबाजी के दौरान अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है लेकिन वो अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं और अपना विकेट खराब शॉट खेलकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। ओवल के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भी ऋषभ पंत उसी अंदाज में खेलते नजर आये और क्रिस वोक्स की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने के चक्कर में मोइन अली को कैच कराकर अपना विकेट गंवा दिया।

इंग्लैंड की सीरीज में खेली गई 6 पारियों में यह तीसरी बार है जब ऋषभ पंत दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाये हैं। सीरीज की 6 पारियों में पंत ने महज 16 की औसत से 96 रन ही बनाये हैं और लगातार खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत के रन न बनाने से ज्यादा उनके आउट होने का तरीका सवाल खड़ा कर रहा है जिसमें वो लापरवाही भरा शॉट खेलकर विकेट फेंकते नजर आ रहे हैं।

अति आक्रामक खेलने से बचना होगा

अति आक्रामक खेलने से बचना होगा

इसको लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऋषभ पंत को वो सलाह दी है जिससे वो सीरीज में एक बार फिर से रन बनाने की राह पर वापस लौट सकते हैं। माइकल वॉन का मानना है कि ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान अपना अति आक्रामक रवैया छोड़ना होगा। वॉन ने यह भी कहा कि अगर टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी होती है तो पंत के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया जा सकता है।

उन्होंने कहा,'पंत काफी शानदार खिलाड़ी हैं और जब भी वह क्रॉस बैट से खेलते हैं तो उनसे बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है। हालांकि मुझे लगता है कि उन्हें अति आक्रामक रवैया छोड़ना होगा, ऐसा नहीं कि वो शॉट न खेलें लेकिन अति आक्रामक रवैये से हटकर खेलें। वह अपनी तकनीक पर कायम रहें, जिसमें वह आगे बढ़कर 45 डिग्री के एंगल पर ऑफ साइड में हुक शॉट लगाते नजर आते हैं लेकिन इसके समय का निर्धारण करना जरूरी है।'

पंत की बल्लेबाजी क्रम में होना चाहिये बदलाव

पंत की बल्लेबाजी क्रम में होना चाहिये बदलाव

माइकल वॉन का मानना है कि अगर भारतीय टीम की कमान उनके हाथ में होती तो वो ऋषभ पंत को नंबर 6 के बजाय 7 पर ही बल्लेबाजी कराते और 8 नंबर पर अश्विन या उनके समतुल्य बल्लेबाज को भेजते।

उन्होंने कहा,'ऋषभ पंत अभी भी दुनिया के सबसे एक्साइटिंग खिलाड़ी हैं और वो अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना हमेशा मुश्किल रहता है, क्योंकि यहां पर गेंद घूमता है। भले ही पंत छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं लेकिन जब वो आते हैं तो गेंद उस वक्त भी घूम रहा होता है।'

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 23:15 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+