For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बुमराह ने मोइन अली को किया आउट पर नहीं हुई अपील, बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया और गेंदबाजों के दम पर विराट सेना को 191 रन पर समेट दिया। वहीं भारतीय टीम ने भी जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव के दम पर अच्छी शुरुआत की और इंग्लैंड की टीम के 5 विकेट महज 62 रन पर हासिल कर लिये। इंग्लैंड के लिये ऑली पोप (81) और जॉनी बेयरस्टो (37) ने छठे विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई लेकिन यह मोइन अली (35) की पारी थी जिसने इंग्लिश टीम को भारत के मुकाबले बढ़त दिलाया।

और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल में रोहित शर्मा ने तोड़ा मैथ्यू हेडेन का रिकॉर्ड, लगाई आंकड़ों की झड़ी

मोइन अली ने भारत के खिलाफ इस मैच में 71 गेंदों का सामना किया और 35 रन बनाये। हालांकि उनकी यह पारी और छोटी हो सकती थी अगर भारतीय टीम के खिलाड़ी थोड़े से ज्यादा सतर्क रहते तो। 60वें ओवर की 5वीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मोइन अली के पैड पर गेंद मारी लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने अपील नहीं की।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला हेड कोच नहीं बनना चाहते हैं पोंटिंग, जानें क्या है कारण

विकेटों का शतक पूरा करने से चूके जसप्रीत बुमराह

विकेटों का शतक पूरा करने से चूके जसप्रीत बुमराह

बाद में जब रिप्ले देखा गया तो गेंद सीधा विकेटों पर लग रही थी और एलबीडब्ल्यू के सभी पैमानों पर खरा उतर रही थी। ऐसे में खिलाड़ियों का विकेट के लिये अपील न करना टीम को मुश्किल में डाल गया। इसके बाद मोइन अली ने अगले 7 ओवर पिच पर और बताये और पोप के साथ 7वें विकेट के लिये 71 रनों की अहम साझेदारी की।

गौरतलब है कि मोइन अली को आउट करने की अपील न होने से न सिर्फ भारतीय पारी को नुकसान हुआ बल्कि जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट पूरा करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बनने के रिकॉर्ड से भी चूक गये। जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में 2 विकेट हासिल किये थे जिसके चलते उनके कुल विकेटों की संख्या 99 पहुंच गई है और मोइन अली का विकेट उनका शतक पूरा करता।

अगर होती अपील तो नाम होता बड़ा रिकॉर्ड

अगर होती अपील तो नाम होता बड़ा रिकॉर्ड

अगर मोइन अली का यह विकेट जसप्रीत बुमराह के नाम होता तो वो सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाते। हालांकि उनके पास यह कारनामा करने के लिये अभी भी दूसरी पारी का खेल बाकी है। जसप्रीत बुमराह अगर इस मैच में एक विकेट और हासिल कर लेते हैं तो 24 टेस्ट मैच में यह आंकड़ा पूरा कर लेंगे।

भारत के लिये सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो कपिल देव (25 मैच) का नाम सबसे ऊपर है, जबकि इरफान पठान (28), मोहम्मद शमी (29), जवागल श्रीनाथ (30) और ईशांत शर्मा (33) का नाम शामिल है।

मोइन अली की पारी ने छीना मोमेंटम

मोइन अली की पारी ने छीना मोमेंटम

रविंद्र जडेजा ने मोइन अली का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था क्योंकि यह वो साझेदारी बनी जिसने लय को भारतीय टीम से छीनकर इंग्लैंड के पक्ष में पहुंचाया। मोइन अली के बाद क्रिस वोक्स ने भी 60 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर टीम को 99 रनों की अहम बढ़त दिलाई।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत करते हुए 42 ओवर्स की समाप्ति पर एक विकेट खोकर 108 रन बना लिये हैं।

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 17:38 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+