IND vs ENG: अर्धशतक लगाकर फिर आउट हुए विराट कोहली, रॉबिन्सन ने फिर किया शिकार
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच केनिंग्सटन ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर कप्तान जो रूट ने एक बार फिर से टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया है। वहीं हेडिंग्ले टेस्ट में पहली पारी में महज 78 रन पर सिमट जाने वाली भारतीय टीम के लिये इस मैच में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और नतीजन विराट सेना लंच से पहले तक मुश्किल में नजर आने लगी है।
भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) और केएल राहुल (17) ने संभली हुई शुरुआत की और 28 रनों की साझेदारी की, लेकिन चोट के चलते लंबे समय से बाहर चल रहे गेंदबाज क्रिस वोक्स ने इस मैच में इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाते हुए इन फॉर्म रोहित शर्मा का विकेट लिया, तो वहीं पर ऑली रॉबिन्सन ने केएल राहुल का विकेट लेकर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। पिछले मैच की दूसरी पारी में 91 रनों की पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके और जेम्स एंडरसन की गेंद पर अपना विकेट देकर वापस लौटे।
और पढ़ें: IND vs ENG: जेम्स एंडरसन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में निकले सबसे आगे
जल्दी से 3 विकेट खो देने के बाद कप्तान विराट कोहली (50) ने पारी को संभालने का काम किया और रविंद्र जडेजा (10) के साथ चौथे विकेट के लिये 30 रनों की साझेदारी की। लंच के बाद क्रिस वोक्स ने जडेजा का भी विकेट लेकर भारत को चौथा झटका दिया। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ पारी को चलाने का काम जारी रखा और पांचवे विकेट के लिये 36 रनों की साझेदारी की।
इस दौरान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक पूरा किया और लगभग 2 साल के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट की लगातार 2 पारियों में 2 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली संकटमोचक बनकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचायेंगे, हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
ऑली रॉबिन्सन ने एक बार फिर से विराट कोहली को बाहर निकलती गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराकर भारतीय कप्तान को इस सीरीज में तीसरी बार अपना शिकार बनाया। इससे पहले जेम्स एंडरसन ने कोहली को सबसे ज्यादा बार टेस्ट क्रिकेट में आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर अपना नाम शामिल किया था। आपको बता दें कि भारतीय टीम पर एक बार फिर से ओवल में जल्दी आउट होने का खतरा मंडरा रहा है। 57 ओवर्स के खेल के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 151 रन बना लिये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications