IND vs ENG: क्या हेडिंग्ले टेस्ट में खेल पायेंगे शार्दुल ठाकुर, फिटनेस को लेकर रहाणे ने दिया अपडेट
नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 25 अगस्त से हेंडिंग्ले के मैदान पर खेला जाना है, जिससे पहले इंग्लैंड की टीम के लिये खिलाड़ियों के चोटिल होने बढ़ती जा रही है और टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल होकर तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। वहीं हेडिंग्ले टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिये खुशखबरी आयी है। सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर हेडिंग्ले टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट हो गये हैं।
नॉटिंघम में खेले गये पहले मैच में शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रधर्शन किया था लेकिन इस मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई और वो ट्रेंट ब्रिज में खेले गये पहले टेस्ट मैच के बादद लॉर्डस टेस्ट से बाहर हो गये थे। लॉर्डस में उनकी जगह ईशांत शर्मा को मौका दिया गया और भारतीय टीम ने 151 रनों की बड़ी जीत हासिल की।
और पढ़ें: 'उनकी आंखों में नजर आता है डर', तालिबान के कब्जे पर बोले अफगानिस्तानी क्रिकेटर नवीन उल हक
हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने भरोसा जताया था कि तीसरे टेस्ट मैच से पहले शार्दुल ठाकुर पूरी तरह से फिट हो जायेंगे और खेलने के लिये तैयार रहेंगे। विराट कोहली ने शार्दुल ठाकुर को उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत के चलते पहले टेस्ट मैच में जगह दी थी, हालांकि वह बल्लेबाजी में ज्यादा कमाल नहीं कर सके लेकिन गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर टीम को बढ़त जरूर दिलाई। ऐसे में यह देखना काफी रोमांचक होगा कि तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली चौथे गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में किसे जगह देते नजर आयेंगे।
भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए शार्दुल ठाकुर की फिटनेस पर अपडेट दी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वो हेडिंग्ले टेस्ट की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे या नहीं। रहाणे ने कहा कि शार्दुल ठाकुर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे, हालांकि यह देखना होगा कि मैनेजमेंट किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर जाने का फैसला करता है।
और पढ़ें: 'उनकी आंखों में नजर आता है डर', तालिबान के कब्जे पर बोले अफगानिस्तानी क्रिकेटर नवीन उल हक
आपको बता दें कि सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जायेगा जिसमें भारतीय टीम जीत के साथ अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
