For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: विकेट खोने पर नाराज हुए विराट कोहली, ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर जोर से दे मारा हाथ

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर चौथे दिन भारतीय टीम ने विराट कोहली (44) और रविंद्र जडेजा (17) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 270 रन बना लिये थे, जिसे आगे बढ़ाते हुए दोनों खिलाड़ियों शानदार बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिये 59 रनों की साझेदारी की। इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली काफी सधे हुए नजर आ रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स के दो झटकों के चलते विराट का ध्यान भंग हो गया।

चौथे दिन के पहले सेशन में क्रिस वोक्स ने पहले रविंद्र जडेजा को और फिर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्ल्यू कर भारतीय टीम को दोहरा झटका दिया। इसके बाद विराट कोहली पर पंत के साथ पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी लेकिन मोइन अली की गेंद पर विराट कोहली ने स्लिप पर खड़े ओवर्टन को कैच थमा दिया और अपना विकेट गंवा बैठे।

और पढ़ें: इमाम उल हक ने खोला बड़ा राज, बताया क्यों विश्वकप में भारत के सामने हार जाता है पाकिस्तान

कोहली ने अपनी इस पारी में काफी शानदार बल्लेबाजी की और शानदार ड्राइव और कवर शॉट लगाये लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया उससे वह काफी नाराज नजर आये। मोइन अली ने चौथे दिन के अपने पहले ही ओवर में विराट कोहली का विकेट चटकाया जो कि अर्धशतक लगाने से महज 6 रन से चूक गये।

उल्लेखनीय है कि इस पारी में आउट होने के साथ ही विराट कोहली के बल्ले से शतक निकल 53 पारियां बीच चुकी हैं। कोहली ने अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में हुए डे नाइट टेस्ट मैच में लगाया था। कोहली अपने विकेट खोने के तरीके से काफी नाराज नजर आये और अपने शॉट सेलेक्शन को लेकर निराश हुए। कोहली खुद से इतना नाराज हुए कि ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही अपना हाथ जोर से दरवाजे पर मारा।

और पढ़ें: IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने माइकल वॉन को मारा ताना, कहा- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिये करते हैं आलोचना

गौरतलब है कि कोहली ने भले ही भावुक होकर यह कदम उठाया हो लेकिन अगर उनका हाथ चोटिल हो जाता तो इससे टीम को काफी नुकसान हो सकता है और वो खुद भी सीरीज से बाहर हो सकते हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली के लिये यह सीरीज कुछ खास नहीं रही है जिसमें उन्होंने महज 31.14 की औसत से 218 रन ही बनाये हैं।

Story first published: Sunday, September 5, 2021, 19:31 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+