For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बार्मी आर्मी ने पोस्ट किया एंडरसन-कोहली की लड़ाई का पूरा वीडियो, सुनाई दे रही है पूरी बात-चीत

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्डस के मैदान पर खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन से शुरू हुई खिलाड़ियों के बीच की गर्मागर्मी मैच के आखिरी दिन तक देखने को मिली, जिसके बाद उम्मीद है कि सीरीज के बचे हुए तीन मैचों में भी यह जारी रहेगी। जहां इस गर्मागर्मी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों में जोश भर दिया तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी अपना काबू खो बैठे और मुठ्ठी में जकड़े हुए मैच को खो बैठै, नतीजन भारतीय टीम ने 151 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: भारतीय टीम के ऑलराउंडर पर लगा चोरी का आरोप, पूछा- क्या अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ होना चाहिये ऐसा बर्ताव

लॉर्डस टेस्ट में खिलाड़ियों के बीच हुई जुबानी जंग में कई जोड़ियां देखने को मिली जिसकी शुरुआत जसप्रीत बुमराह-जेम्स एंडरसन के साथ हुई तो अंत मार्क वुड जोस बटलर और बुमराह के बीच की झड़प और मोहम्मद सिराज ऑली रॉबिन्सन के बीच की बातचीत के साथ हुई, हालांकि इस दौरान जिस जुबानी जंग ने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा वो थी चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच हुई लड़ाई से।

और पढ़ें: आखिर किस बात के चलते लॉर्डस में अचानक बदल गई भारतीय टीम की शैली, कोच श्रीधर ने किया खुलासा

टीवी पर दिखी थी इस विवाद की झलक

टीवी पर दिखी थी इस विवाद की झलक

टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों को इस विवाद की थोड़ी झलक मिली थी लेकिन वहां पर क्या बातचीत हुई इसका पता नहीं चल सका था। लेकिन इस बीच इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने इसी घटना का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जिसमें कोहली और एंडरसन के बीच हुई जुबानी जंग साफ-साफ सुनी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि चौथे दिन जब एंडरसन गेंदबाजी कर रहे थे तो कोहली ने उन्हें पिच पर दौड़ने को लेकर टोंका था जिसके बाद दोनों के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिली थी।

जानें दोनों के बीच क्या हुई थी बातचीत

इस दौरान एंडरसन से नाराज कप्तान कोहली ने कुछ अपशब्द भी कहे थे जिसका जवाब एंडरसन ने गेंदबाजी में वापस जाते हुए दिया। पेश है दोनों के बीच हुई बातचीत का अंश:

विराट कोहली: क्या कह रहा है? हां? मुझे लेकर कसम खा रहा है क्या जैसे बुमराह को लेकर खा रहा था, हां?

जेम्स एंडरसन: तुम जितना चाहो मुझे लेकर कसम खा सकते हो क्योंकि कोई और नहीं खा सकता।

विराट कोहली: तुम अपने खुद के बनाये नियम से खेलते हो। अब मैदान पर दौड़ने के लिये टोंकने पर भी तुम मुझे **अपशब्द*** कह रहे हो? यह तुम्हारे घर के पीछे बना मैदान नहीं है!"

जेम्स एंडरसन: मुझे लगता है कि गेंदबाज चाहें तो क्रीज से भी दौड़ सकते हैं।

विराट कोहली: हां, हां, हां, बक-बक-बक..बुढ़ापा बस आपसे यही करवाता है।

ब्रॉड ने कोहली को दी थी भाषा का ध्यान रखने की सलाह

ब्रॉड ने कोहली को दी थी भाषा का ध्यान रखने की सलाह

गौरतलब है कि इस विवाद के सामने आने के बाद एंडरसन के साथी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा था कि उन्हें दोनों खिलाड़ियों के बीच खेल को लेकर जोश देखकर काफी अच्छा लगा। लॉर्डस के हॉनर्स बोर्ड को देखें तो यह ग्राउंड एंडरसन के घर के पीछे वाले मैदान जैसा ही है। हालांकि कोहली को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिये।

तीसरे टेस्ट मैच के लिये ऐसी है इंग्लैंड की टीम

तीसरे टेस्ट मैच के लिये ऐसी है इंग्लैंड की टीम

आपको बता दें की सीरीज का तीसरा मैच 25 अगस्त से हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जायेगा जिसको लेकर इंग्लिश टीम ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। डेविड मलान की इस मैच के लिये टेस्ट क्रिकेट में 3 साल बाद वापसी हुई है तो वहीं पर डॉम सिब्ले और जैक क्राउली को बाहर कर दिया गया है। वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने डॉम बेस के बाद जैक लीच को भी रिलीज कर दिया है।

तीसरे टेस्ट मैच के लिये इंग्लैंड की टीम: जो रूट, रॉरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ऑली पोप, ऑली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, सैम कर्रन, डॉन लॉरेंस, शाकिब महमूद, मोईन अली, क्रेग ओवर्टर्न, मार्क वुड।

Story first published: Friday, August 20, 2021, 23:23 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+