'पागलों की तरह चिल्ला रहे थे कोहली'- पूर्व इंग्लिश कप्तान ने विराट पर लगाया ये आरोप
नई दिल्लीः इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में 227 रनों की शानदार जीत दर्ज की। मेहमान टीम के लगादार प्रदर्शन ने उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) टेबल के टॉप पर पहुंचा दिया है और इस बड़ी सीरीज में भी 1-0 की बढ़त लेने में मदद की।पहली पारी में 218 रन बनाने वाले जो रूट को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इस मैच में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाने दोनों पारियों में फ्लॉप रहकर भारतीय टॉप ऑर्डर की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया।

डेविड लॉयड को पसंद नहीं आया कोहली का अंदाज-
यह सीरीज विराट कोहली के लिए भी ब्रेक के बाद खेल में वापसी थी लेकिन कमबैक फीका रहा। साथ ही खेल के दौरान, भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर डेविड लॉयड को मैदान अपने व्यवहार से परेशान किया। विराट कई बार अंपायरों से अपील करते हुए पाए गए और लॉयड का कहना है कि चौथे दिन तो कोहली पागलों की तरह से चिल्ला रहे थे।
लॉयड ने कहा कि कोहली बुरी तरह से अपील कर रहे थे और उन्होंने भारतीय कप्तान पर आरोप लगाया कि वे अंपायरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे ताकि घरेलू टीम के पक्ष में वे अपने फैसले ले सकें।
IND vs ENG: क्या खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं अजिंक्य रहाणे? कोहली ने दिया ये जवाब

लॉयड ने लगाया कोहली पर यह आरोप-
उन्होंने कहा, "वह चौथे दिन भी पागलों की भांति अपील कर रहे थे और बीच सत्र में दो चौंकाने वाले रिव्यू भी उन्होंने लिए। कमेंट्री करने वाले बोल रहे थेवह अपनी टीम को स्पिरिट को उठाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मुझे लगता है कि वह अंपायरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे, '' लॉयड ने डेलीमेल के लिए अपने कॉलम में लिखा।
उन्होंने कहा कि हमने यह तब देखा जब भारत ने 190 ओवर फील्ड में बिता दिए थे और अब हम इंग्लैंड के साथ भी ऐसा ही देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में लंबे समय तक मैदान पर बने रहना आसान नहीं है।

कोहली ने दूसरी पारी में 72 रन बनाए-
भारत ने दिन 5 की शुरुआत 39/1 से की। वे पीछा करने के लिए 420 रनों के विशाल लक्ष्य के साथ उतरे और फिर जल्द ही टारगेट के दबाव के आगे घुटने टेक दिए। एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज अपने विकेट खोते गए।
सीमर जेम्स एंडरसन ने मेजबान टीम को दिन की शुरुआत में शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे के विकेट लेने के बाद दो बड़े झटके दिए। कप्तान विराट कोहली ने एक छोर पर अपना इरादा बनाए रखा, लेकिन दूसरे खिलाड़ियों से उन्हें इतना समर्थन नहीं मिला क्योंकि भारत के लिए विकेट गिरते रहे।
कोहली द्वारा 72 रनों की शानदार पारी के बावजूद, भारत ने 227 रनों से खेल गंवा दिया। जैक लीच और जेम्स एंडरसन क्रमशः चार और तीन विकेट लेकर मेहमान टीम के लिए गेंदबाजी में सितारे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
