'जिम्मेदारी से खेलना सीखना पड़ेगा', हेडिंग्ले में फ्लॉप शो से रोहित-कोहली पर भड़के पाकिस्तान के इंजमाम उल हक
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में जिस तरह से भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहली पारी में डिफेंसिव एप्रोच के साथ बल्लेबाजी की उसे देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक नाखुस हुए हैं और इसको लेकर उन्होंने दोनो खिलाड़ियों की आलोचना भी की है। हेडिंग्ले में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन भारतीय टीम के दो बड़े बल्लेबाजों ने जिस तरह से अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवाया उसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने निराशा जताई है।
और पढ़ें: IPL 2021 में फिर हुई टिम साउथी की वापसी, पैट कमिंस की जगह केकेआर से जुड़े
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हालांकि उनका फैसला सही साबित नहीं हुआ और पूरी भारतीय टीम महज 78 रन पर सिमट गई। 12 महीने के अंदर यह दूसरी बार है जब भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक पारी के दौरान 100 रन भी नहीं बना सकी।
और पढ़ें: जानें क्यों हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लिश खिलाड़ियों ने पहनी है काली पट्टी, दुखद है कारण

जिम्मेदारी लेकर खेलना सीखना होगा
इंजमाम उल हक ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के मुद्दे पर राय देते हुए कहा कि विराट सेना के खिलाड़ी रन बनाने में सिर्फ इस वजह से नाकाम रहे क्योंकि वो इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे। इंजमाम का मानना है कि अगर कोई बल्लेबाज एक मैच में 25 से 30 गेंद खेल लेता है तो उसके हाथ और आंखे परिस्थितियों के मुफीद हो जाती है और उन्हें पिच को पढ़ने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,' हेडिंग्ले में भारतीय बल्लेबाज एक बार भी इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव नहीं बना सके। एक क्रिकेटर के तौर पर पिच की प्रकृति कैसी भी हो वहां पर गेंद या तो स्पिन करेगी या फिर स्विंग और अगर आपने 25-30 गेंदें वहां पर खेल ली हैं तो आपकी आंखे जम जानी चाहिये और बल्ला उसी के अनुसार चलना चाहिये कि पिच पर क्या चल रहा है।'

100 गेंद खेलकर यह नहीं कह सकते कि आप सेट नहीं हैं
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने आगे बात करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली की पारियों का उदाहरण देते हुए अपनी बात को साबित किया।
उन्होंने कहा,'आपको कुछ समय बिताने के बाद मौके बनाने होते हैं, जैसे रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 105 गेंदें खेली, आप 105 गेंद खेलने के बाद यह नहीं कह सकते कि आप सेट नहीं थे, आपको पहले जिम्मेदारी लेनी होगी और फिर जाकर आप अपने शॉट खेल सकते हैं। वहीं पर विराट कोहली ने भी 17 गेंदों का सामना किया लेकिन उसके बाद उन्होंने क्या किया। उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाये और इस दौरान पूरी तरह से बंधे हुए नजर आये।'

टॉस जीतने के बाद कोहली से हुई बड़ी गलती
इंजमाम ने इस दौरान भारतीय टीम के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बारे में भी बात की और बताया कि कोहली से टॉस जीतने के बाद बहुत बड़ी गलती हो गई। उन्होंने कहा कि लॉर्डस टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड की टीम अच्छे खासे दबाव में थी ऐसे में भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहिये था। वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने पिच की नमी का फायदा उठाया और भारत को 78 रन पर समेट दिया।
गौरतलब है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 105 गेंदों का सामना किया लेकिन इस दौरान सिर्फ 19 रन ही बना सके। वह लगातार गेंद छोड़ रहे थे लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेटों के गिरने की वजह से उन पर दबाव बनता चला गया। वहीं पर कोहली ने 17 गेंदें खेली जिसमें एंडरसन ने उन्हें क्रीज से बाहर नहीं निकलने दिया और अंत में एंडरसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
