For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ओवल टेस्ट से पहले टीम से बाहर हुए जोस बटलर, इंग्लैंड में दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच अब लंदन के ओवल मैदान पर खेला जायेगा। इंग्लैंड की टीम ने लॉर्डस में 151 रनों से मिली हार के बाद हेडिंग्ले में जबरदस्त वापसी की और भारत को एक पारी और 76 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसे में दोनों टीमें ओवल के मैदान पर जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगी। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने टीम की प्लेइंग 11 पर जानकारी देते हुए बताया है कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये सीरीज के बाकी मैचों में नहीं शिरकत कर पायेंगे और शायद उनकी यह छुट्टी एशेज के दौरान भी जारी रहेगी।

इंग्लिश कोच ने जानकारी दी कि जोस बटलर की गैर मौजूदगी में टीम के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जॉनी बेयरस्टो संभालेंगे, हालांकि इस बीच इंग्लैंड ने केंट की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को भी चौथे मैच की 15 सदस्यीय टीम में विकल्प के रूप में शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं टीम के पेस ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की भी ओवल टेस्ट मैच के लिये वापसी हुई जो कि चोट के चलते पिछले काफी समय से बाहर चल रहे थे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: पैरालंपिक्स में विनोद कुमार से छिन सकता है उनका ब्रॉन्ज मेडल, जानें क्यों होल्ड किया गया रिजल्ट

उल्लेखनीय है कि क्रिस वोक्स को साल 2020 में इंग्लैंड का प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था जो कि एड़ी की चोट और इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के चलते पिछले काफी समय से एक्शन में नहीं नजर आ रहे थे। पिछले साल क्रिस वोक्स जब जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे थे तभी उनकी एड़ी में चोट लगी थी, हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट हैं और टीम में अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

वह वॉर्कशॉयर की टीम के लिये पिछले हफ्ते खेलते नजर आये थे और टी20 ब्लास्ट के क्वार्टरफाइनल मैच में टीम का हिस्सा बने थे। कोच सिल्वरवुड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि क्रिस वोक्स की टेस्ट टीम में वापसी हमारे लिये काफी राहत भरी खबर है। उसने पिछले हफ्ते के दौरान वॉर्विकशॉयर के लिये शानदार गेंदबाजी की है और एड़ी की चोट से पूरी तरह उबरे हुए नजर आये। वह टीम के लिये गेंद और बल्ले से काफी अहम रोल निभाते हैं और हम उन्हें काफी मिस कर रहे थे। हम ओवल में उनका स्वागत करने के लिये बेताब हैं।

और पढ़ें: जानें कौन हैं ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विनोद कुमार, जिसने मुश्किलों से उबर कर सिर्फ 5 सालों में रच दिया इतिहास

इतना ही नहीं कोच सिल्वरवुड ने कंधे की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज मार्कवुड की फिटनेस पर भी अपडेट दी है और कहा कि वो ओवल टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। कोच सिल्वरवुड ने जोस बटलर और उनके परिवार को घर में नये मेहमान के आने की बधाई देते हुए कहा कि दुर्भाग्य से उन्हें चौथे टेस्ट मैच से पहले जाना पड़ रहा है और पांचवे टेस्ट में वापसी को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस दौरान बेयरस्टो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चौथे टेस्ट मैच के लिये इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम: जो रूट, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, रॉरी बर्न्स, सैम करन, हासिब हामिद, डैन लॉरेंस, डेविड मलान, क्रेग ओवर्टन, ऑली पोप, ऑली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Story first published: Sunday, August 29, 2021, 22:48 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+