For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: रोहित का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा भारी, माइकल वॉन ने रॉरी बर्न्स को लताड़ा

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है जिसकी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के दम पर जबरदस्त तरीके से मैच में वापसी कर ली है। पहली पारी में भारत को 191 रन पर ऑल आउट करने के बाद इंग्लैंड की टीम ने ऑली पोप (81) और क्रिस वोक्स (50) के अर्धशतक के दम पर 290 रनों का स्कोर खड़ा किया और 99 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम को एक अच्छी शुरुआत की बहुत ज्यादा दरकार थी।

और पढ़ें: ओवल में खत्म हुआ रोहित शर्मा का विदेशी सरजमीं पर शतक लगाने का इंतजार, मोइन अली को छक्का मारकर ठोंकी सेंचुरी

भारतीय टीम के लिये सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (127) और केएल राहुल (46) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिये 83 रनों की साझेदारी की। यहां पर केएल राहुल अपना अर्धशतक लगाने से चूक गये लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी शानदार पारी को जारी रखा और विदेशी सरजमीं पर अपना पहला शतक पूरा किया।

और पढ़ें: क्या निजी दुश्मनी के चलते अश्विन को टीम में जगह नहीं दे रहे विराट, पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने लगाये बड़े आरोप

रॉरी बर्न्स का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा महंगा

रॉरी बर्न्स का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा महंगा

जहां रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर का 31वां अर्धशतक लगाकर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिये 153 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि रोहित शर्मा के इस शतक में रॉरी बर्न्स का भी बड़ा हाथ रहा जिन्होंने दूसरी पारी में एक नहीं बल्कि दो बार स्लिप पर उनका कैच छोड़ा।

रॉरी बर्न्स ने रोहित शर्मा का पहला कैच महज 6 रन के स्कोर पर छोड़ा था तो वहीं पर दूसरा कैच मैच के तीसरे दिन तब छोड़ा जब वो 40 रन के स्कोर के पास थे। रॉरी बर्न्स के लिये रोहित का कैच छोड़ना इतना महंगा पड़ा कि उन्होंने शतक लगा दिया और भारत को वो शुरुआत दिला दी जिसकी उसे बेहद दरकार थी।

माइकल वॉन ने बर्न्स पर साधा निशाना

माइकल वॉन ने बर्न्स पर साधा निशाना

वहीं रॉरी बर्न्स की खराब फील्डिंग को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने निशाना साधते हुए लताड़ लगाई है। माइकल वॉन ने अपने ट्विटर हैंडल से रॉरी बर्न्स की खराब फील्डिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि दिन का खेल खत्म होने के बाद वो रॉरी बर्न्स को अपनी फील्डिंग एकैडमी में क्षेत्ररक्षण सिखाने के लिये बुलायेंगे।

आपको बता दें कि रॉरी बर्न्स की इस गलती के चलते रोहित शर्मा ने पहले केएल राहुल के साथ और फिर चेतेश्वर पुजारा के साथ बड़ी साझेदारी कर भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

एक ओवर में दो विकेट ले रॉबिन्सन ने कराई वापसी

एक ओवर में दो विकेट ले रॉबिन्सन ने कराई वापसी

तीसरे दिन के पहले दो सेशन रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दम पर ही विराट सेना के नाम रहे। हालांकि तीसरे सेशन में जब नई गेंद के साथ ऑली रॉबिन्सन ने वापसी की तो एक ही ओवर में दो विकेट झटक अपनी टीम की वापसी करा दी। रॉबिन्सन की पहली गेंद पिच पर जरा रुक कर आयी जिसके चलते बड़ा शॉट लगाने गये रोहित शर्मा के बल्ले का संतुलन ठीक नहीं बन सका और वो डीप स्क्वॉयर लेग पर खड़े क्रिस वॉक्स को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौटे। वहीं इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रॉबिन्सन को अतिरिक्त उछाल मिला जिससे पुजारा चकमा खा गये और गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर तीसरी स्लिप पर खड़े मोइन अली के हाथों में चली गई।

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 21:39 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+