
66 सालों तक बरकरार रहने वाला रिकॉर्ड टूटा-
ऋषभ पंत ने जरूर अच्छा खेला और अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे लेकिन भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों के कुछ रन जोड़ने आने चाहिए। पंत जैसी फॉर्म में हैं उनको केवल एक छोर से कुछ समय टिकने वाला खिलाड़ी चाहिए। ऐसे में यह इंग्लैंड की कामयाबी रही है कि उसने भारत को 20-30 रन कम पर आउट कर दिया। इंग्लैंड की ओर से ओली स्टोन को तीन और मोइन अली को चार विकेट मिले।
अब, इंग्लैंड ने एक और अनूठा रिकॉर्ड हासिल किया, और लंबे समय तक चलने वाले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जो 66 वर्षों तक बरकरार था। भारत ने जो 329 रन बनाए, उसमें एक भी अतिरिक्त रन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने नहीं दिया। मेहमानों ने पूरे 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, और सभी 6 ने एक भी अतिरिक्त रन नहीं देकर शानदार काम किया।
India vs England: जब स्टोक्स से भिड़े ऋषभ पंत और बैटिंग करने से कर दिया मना

भारत के नाम था 1955 में यह रिकॉर्ड-
इससे पहले सबसे अधिक स्कोर तक बिना किसी अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड भारत के पास था, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में वर्ष 1955 में एक भी अतिरिक्त नहीं दिया था और पाकिस्तान ने 328 रन बनाए थे। अब, इंग्लैंड ने 329 रन के स्कोर तक विपक्षी के सामने गेंदबाज की और पूरा अनुशासन दिखाते हुए एक भी अतिरिक्त रन नहीं दिया।
जहां तक दूसरे टेस्ट की बात है, तो यह अभी तक बैटिंग में रोहित शर्मा और गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन के इर्द-गिर्द घूम रहा है। सलामी बल्लेबाज रोहित ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमला करते हुए सनसनीखेज 161 रन बनाए। उनकी पारी में 18 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शर्मा के अलावा, भारतीय टीम के लिए अर्धशतक बनाने वाले दो अन्य बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत थे।

मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की हालत खस्ता-
दूसरी और बॉलिंग में भी भारत ने इंग्लैंड की रीढ़ चटका दी है। अब केवल मामला साझेदारी को ज्यादा नहीं पनपने देने का है। भारत पहले ही ओवर से इंग्लैंड पर हावी रहा जब ईशांत ने तीसरी गेंद पर रोरी बर्न्स को जीरो रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद स्पिनरों का शो था क्योंकि अश्विन ने सिबली, लारेंस और बेन स्टोक्स को सस्ते में आउट कर दिया। दिन का सबसे बड़ा विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा जिन्होंने 6 रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 96 रन बना लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications
