For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

घर में भारत के सबसे बड़े ऑफ स्पिनर बने रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे

नई दिल्लीः चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में भारत का दबदबा रहा है और इसकी वजह रोहित शर्मा की पारी और स्पिन ट्रैक है। इस पिच पर बैटिंग करना आसान बात नहीं है लेकिन रोहित के 161 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए हैं। इसके बाद मेजबान टीम अपने प्रमुख ऑफ-स्पिनर रवि अश्विन की अगुवाई में इंग्लैंड की पहली पारी को ध्वस्त कर चुकी है। चेन्नई अश्विन का घर है और अश्विन चेपॉक में खेलने के अपने सभी अनुभव अंग्रेजों के सामने दिखा रहे हैं।

अश्विन ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी 6 विकेट लिए थे और अब भी वे खबर लिखे जाने तक 4 विकेट ले चुके हैं।

घर में भारत के सबसे बड़े ऑफ स्पिनर रवि अश्विन-

घर में भारत के सबसे बड़े ऑफ स्पिनर रवि अश्विन-

अश्विन पिच से थोड़ी सी भी सहायता प्राप्त कर लें तो बहुत खतरनाक हो जाते हैं, इस समय चेन्नई में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने डोम सिबली, डैन लॉरेंस और बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों के विकेट लेने के अलावा ओली स्टोन का भी विकेट लिया है। स्टोक्स को बोल्ड करते ही रवि अश्विन ने हरभजन सिंह को टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

ऑफ स्पिनर ने अब खेल में सबसे लंबे प्रारूप में 22.64 की औसत से घर पर 266 विकेट ले लिए हैं। अश्विन के पास घरेलू परिस्थितियों में 22 बार पांच विकेट एक पारी में दर्ज हैं और वह जेम्स एंडरसन के साथ इस मामले में संयुक्त तौर पर चौथे स्थान पर हैं। भारत में हरभजन ने 55 मैचों में 28.77 की औसत से 265 विकेट लिए थे।

भारत की पारी में नहीं गया एक भी एक्सट्रा रन, इंग्लैंड ने तोड़ा 66 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड

इस सूची में सबसे ऊपर अनिल कुंबले हैं

इस सूची में सबसे ऊपर अनिल कुंबले हैं

रवींद्र जडेजा इस सूची में एक और सक्रिय खिलाड़ी हैं और पांचवें स्थान पर हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ने 33 टेस्ट मैचों में 21.06 के औसत से 157 विकेट लिए हैं, जिसमें सात बार पांच विकेट लिए हैं लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में अंगूठे की चोट के कारण इस श्रृंखला से बाहर हैं।

महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले, 63 टेस्ट मैचों में 24.90 की औसत से 350 विकेट लेकर सबसे ऊपर हैं।

इसी सीरीज में 400 टेस्ट विकेट लेने की ओर अश्विन-

इसी सीरीज में 400 टेस्ट विकेट लेने की ओर अश्विन-

जहां तक ​​रवि अश्विन का सवाल है, वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट तक पहुंचने के करीब हैं और जिस तरह की बॉलिंग वे कर रहे हैं उससे यह 100 प्रतिशत तय हो चुका है कि इसी सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे ऑफ स्पिनर होंगे। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, हरभजन सिंह, नाथन लियोन जैसे दिग्गज यह काम कर चुके हैं। अश्विन को 400 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए मात्र 10 और बल्लेबाजों को आउट करना है।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 14:38 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+