अब कुक को आएंगे जडेेजा के भयानक सपने, जानिए क्यों?

चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट मैच एक इनिंग और 75 रनोंं से जीत लिया है, जडेजा की फिरकी के आगे अंग्रेजों की एक नहीं चली और जिसके चलते भारत ने अंग्रेजों से 4-0 से ये सीरीज जीत ली है।

जडेजा ने इस पूरी सीरीज में जो किया है उसे याद करके शायद अब इंग्लैंड के कप्तान और महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक चैन से सो नहीं पाएंगे और हो सकता है कि जडेजा के कारण अब उनकी कप्तानी भी चली जाए क्योंकि पांच मैचों की सीरीज में एलिस्टर कुक को रविंद्र जडेजा ने छह बार आउट किया है, जो अपने आप में काफी खास बात है।

गौरतलब है कि आज भी कुक अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन जैसे ही जडेजा ने बॉल की वो गड़बड़ा गए और 49 रन पर आउट हो गए, जिसे देखकर लगा कि शाद कुक को जडेजा फोबिया हो गया है, जिसे देखते ही वो लाइन और लेंथ भूल जाते हैं। जडेजा और कुक के इस एपीसोड ने नंबे का वो फसाना याद दिला दिया जो कि आज भी क्रिकेट प्रेमियों की यादों में जिंदा है।

शेन वार्न को सपने में सताते थे सचिन

जी हां हम बात कर रहे हैं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और आस्ट्रेलियाई स्टार शेनवार्न की। 1998 में लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उन्हें सचिन के सपने आते हैं, जहां वो उन्हें बहुत सताते हैं और धुनाई करते हैं।

Story first published: Tuesday, December 20, 2016, 15:56 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+