For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत ने कहा- किसी को गुस्सा आ रहा है, क्रॉली ने अगली ही गेंद पर थमा दिया विकेट- VIDEO

अहमदाबादः इंग्लैंड क्रिकेट टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप हो गया है। इंग्लिश ओपनिंग बल्लेबाजों को अक्षर पटेल का तोड़ नहीं दिखाई दे रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच जब चौथा टेस्ट मैच शुरू हुआ तो पिच को लेकर काफी चर्चाएं थी लेकिन यह विकेट शुरुआती तौर पर तेज गेंदबाजों की भरपूर मदद कर रहा है। ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज की गेंदें हवा में लहराती हुई बल्लेबाजों के पास आ रही है। हालांकि इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों के पास अक्षर पटेल को खेलने का कोई तरीका नहीं मिल रहा है और यह दोनों ही सस्ते में आउट हो गए।

अक्षर पटेल के लिए दिलचस्प रहा जैक क्रॉली का विकेट-

अक्षर पटेल के लिए दिलचस्प रहा जैक क्रॉली का विकेट-

अक्षर पटेल ने पहली सफलता डोमिनिक सिबली को आउट करके दिलाई जो कि केवल 2 रन बनाकर चलते बने। सिबली पटेल की गेंद को टर्न के लिए खेल रहे थे लेकिन गेंद अंदर आते हुए उनका बल्ला छूती हुई विकेट के अंदर जा फंसी और वह बोल्ड हो गए।

अगले विकेट की कहानी काफी दिलचस्प है क्योंकि अक्षर पटेल जेक क्रॉली को लगातार तंग कर रहे थे। इस दौरान विकेट के पीछे ऋषभ पंत लगातार उकसाने वाले कमेंट कर रहे थे और इसका फायदा भारतीय टीम को मिलता दिखाई दिया। मजेदार बात यह है कि जिस गेंद पर क्रॉली आउट हुए उससे पहले ही ऋषभ पंत ने अपने साथियों से कहना शुरू कर दिया था कि अब बल्लेबाज गुस्सा होता जा रहा है यानी कि कुछ होगा।

IND vs ENG 4th Test: जानिए कैसा रहेगा पूरे मैच के दौरान पिच का मिजाज

ऋषभ पंत ने पिछली ही गेंद पर कहा- किसी को गुस्सा आ रहा है

ऐसा लगता है कि ऋषभ पंत ने बल्लेबाज को बहुत बेहतर तरीके से भांपा था क्योंकि अक्षर पटेल की अगली ही गेंद पर क्राउली ने आगे बढ़कर हवा में गेंद को उड़ा दिया जिसकी उस समय कोई जरूरत भी नहीं थी। यह गेंद सीधे मोहम्मद सिराज के हाथों में गई और 30 गेंदों पर 9 रन बनाकर क्रॉली की पारी का अंत हो गया।

इस आउट के साथ ही ऋषभ पंत की उस बात की काफी चर्चा हो रही है की बल्लेबाज को गुस्सा आ रहा था। इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं-

क्रिकेट ही नहीं टेनिस, फुटबॉल में भी 'पिच' करती है 'खेल', हॉकी में तो भारत की कहानी ही बदल गई

लंच तक भारत को मिल गए हैं तीन विकेट-

लंच तक भारत को मिल गए हैं तीन विकेट-

इस मैच में फिलहाल भारतीय टीम कमांडिंग पोजीशन पर है और पहले सत्र में इंग्लैंड के 3 विकेट आउट हो चुके हैं। जो रूट का महत्वपूर्ण विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया है। कप्तान जो रूट 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। लंच तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। बेन स्टोक्स तेज पारी खेलते हुए 40 गेंदों पर 24 रन बना चुके हैं और जॉनी बेयरस्टो भी विकेट पर टिकते हुए 28 रन बनाकर जमे हुए हैं।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है- मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह मिली है।

भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड टीम प्लेइंग इलेवन- डोमिनिक सिबली, जक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (सी), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (डब्ल्यू), डैनियल लॉरेंस, डोमिनिक बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 12:13 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+