IND vs ENG: इंग्लिश दिग्गज रोने लगे खराब पिच का रोना, शेन वार्न ने दिया करारा जवाब

नई दिल्लीः माइकल वॉन खुद को अक्सर खबरों में पाते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान क्रिकेट के खेल के बारे में अपने विचारों को साझा करने से डरते नहीं हैं, और ऐसे कई मौके आए हैं जहां उनके ट्वीट को लोगों ने अच्छी तरह से नहीं लिया है।

फिर भी, माइकल वॉन चेन्नई में दूसरे टेस्ट के लिए पिच को लेकर अपनी आलोचना में पीछे नहीं हटे। वॉन का मानना ​​था कि पहले दो सत्रों में पिच ज्यादा कुछ नहीं कर पाई थी, लेकिन जब इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मैदान पर आना शुरू किया, तो इसने स्पिन करना शुरू कर दिया।

माइकल वॉ रो रहे हैं अब पिच का रोना-

माइकल वॉ रो रहे हैं अब पिच का रोना-

वॉन ने यहां तक ​​कहा कि भारतीय टीम अगर पहले टेस्ट में भी ऐसा खेलती जैसा ही दूसरे टेस् की पहली पारी में खेली थी तो वह मैच ड्रा हो सकता था। वॉन ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि दूसरे टेस्ट के लिए चेन्नई की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न वॉन से सहमत नहीं हैं और उन्होंने इस मामले पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। वार्न ने कहा कि पहले टेस्ट में, पिच ने पिछले कुछ दिनों में 'विस्फोट' शुरू कर दिया था, और जब भारतीय टीम के पास जीत का कोई चांस नहीं था तब किसी ने भी पिच की प्रकृति के बारे में कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

IND vs ENG: टर्निंग पिच पर दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, भारत ने कसा मैच पर शिकंजा

शेन वार्न ने दिया ये जवाब-

शेन वार्न ने दिया ये जवाब-

वार्न ने यह भी कहा कि दूसरे टेस्ट में पहली गेंद से दोनों पक्षों के लिए पिच बिल्कुल समान है। वार्न ने यहां तक ​​कहा कि इंग्लैंड ने खराब गेंदबाजी की और रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे और पंत ने यह बताया कि इस पिच पर कैसे बैटिंग करते हैं। वार्न ने निष्कर्ष निकाला कि दोनों पक्षों के लिए परिस्थितियां समान थीं।

जहां तक ​​टेस्ट मैच का सवाल है, भारत ने दूसरे दिन अपने स्कोरकार्ड को 54/1 के साथ समाप्त किया, इंग्लैंड इस समय 249 रनों से पीछे है। इंग्लैंड की पूरी पहली पारी केवल 59.5 ओवरों की रही और मेहमान टीम 134 रनों के स्कोर पर आउट हो गई।

पीटरसन ने भी पिच और टॉस पर फोड़ा ठीकरा-

पीटरसन ने भी पिच और टॉस पर फोड़ा ठीकरा-

जब से इंग्लैंड की टीम का इस मैच में बुरा हाल हुआ है तब से वॉन ने लगातार पिच के ऊपर ठीकरा फोड़ा है। वॉन ने पिच को 'बीच' करार दिया है। वॉन ने पहले ही दिन यह भविष्यवाणी कर दी थी कि सीरीज अब 1-1 पर बराबर हो जाएगी। इसका मतलब साफ है कि भारत यह मैच जीतने जा रहा है।

इतना ही नहीं, भारत की हार पर हिंदी में ट्वीट करके चुटकी लेने वाले केविन पीटरसन अब टॉस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। पीटरसन ने सवाल किया है कि टॉस जीतने का मतलब क्या मैच जीतना है?

पीटरसन ने एक और ट्वीट में यह भी कहकर टोंट मारी है कि भारत ने ऐसी पिच बनाकर बहुत ही साहसिक फैसला किया है क्योंकि अगर वे टॉस हारते तो इस समय जो हालत इंग्लैंड की है वह भारत की होती।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 21:04 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+