For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: विराट कोहली ने कहा, भारत ऐसी टीम है जिसको हर कोई हराना चाहता है

नई दिल्लीः वैसे तो भारतीय टीम स्विंग लेती हुई गेंदों के सामने पस्त है लेकिन उसने विदेशों में जीतना भी लगातार जारी रखा है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में गेंद खूब स्विंग होती है और यही पर कोहली के अंडर में भारत अब भी हारता है। टीम को ऑस्ट्रेलिया में दो बड़ी सीरीज जीत मिली हैं लेकिन कोहली दूसरी वाली सीरीज में नहीं थे जो कहीं अधिक शानदार थी। हालांकि कोच शास्त्री दोनों सीरीज में थे और उनको इसका गर्व रहेगा।

ये दौर कायम रहे, कोहली को ये सुनिश्चित करना होगा-

ये दौर कायम रहे, कोहली को ये सुनिश्चित करना होगा-

लेकिन हर चीज का एक दौर आता है और चला जाता है। जिस भारतीय तेज गेंदबाजी ने उसको विदेशों में मैच जिताए हैं वह अब धीरे-धीरे अपनी उम्र पाने लगी है। ईशांत से पहले जैसी उम्मीदें नहीं रह गई हैं, बुमराह अब वैसे खतरनाक नहीं है जैसे करियर की शुरुआत में थे और मोहम्मद शमी भी एक उम्र के पड़ाव पर आने लगे हैं। उमेश यादव इसी बीच गायब ही हो गए। नए गेंदबाजों में बड़ा फास्ट बॉलर एक भी नहीं है। भारत को शमी और बुमराह जैसे दो बॉलरों की सख्त जरूरत है। देखते हैं टीम इंडिया अपनी रोमाचंक सफलता को जारी रखने के लिए क्या करती है। फिलहाल यह टीम अभी भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे प्रभावशाली ताकतों में से एक है।

दिनेश कार्तिक ने कहा, अश्विन पिच पर निर्भर नहीं करते, उनको लाने का ये सही समय है

कोहली ने अपनी टीम पर जताया गर्व-

कोहली ने अपनी टीम पर जताया गर्व-

भारत के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को टीम इंडिया के साथ अपनी और कोच रवि शास्त्री की सफलता पर खुलकर बात की और कहा कि उन्हें ऐसी टीम होने पर गर्व है जिसे हर कोई हराना चाहता है। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में भारत की श्रृंखला जीत, और लॉर्ड्स में हाल ही में टेस्ट मैच जीत ने उनको फिर से बढ़िया टीम की कैटेगरी में डाला है।

गुरुवार को ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर, कोहली अपने साथियों के साथ एक कार्यक्रम में शास्त्री के साथ अपने कामकाजी संबंधों के बारे में बात की।

रवि शास्त्री के साथ रिश्तों पर भी बात की-

रवि शास्त्री के साथ रिश्तों पर भी बात की-

कोहली ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, "हमारे कामकाजी संबंध, और मैदान के बाहर भी, आपसी सम्मान और विश्वास पर, एक साझा दृष्टिकोण पर बने हैं, हमारी मकसदभारतीय क्रिकेट को उच्च और बेहतर जगह पर ले जाना है। "

"यह हमेशा हमारा उद्देश्य था और मुझे लगता है कि पूरी टीम में जिस तरह की प्रतिभा है, हम उसे हासिल करने में सक्षम हैं।"

उन्होंने कहा, "हम उस टीम के रूप में खड़े हैं जिसे हर कोई दुनिया में कहीं भी खेलना चाहता है और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।"

इस बीच, इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में मिली बड़ी हार से वापसी करना चाहेगी। कोहली सीरीज जीत पाए तो भारत का रुतबा अभी और समय तक बरकरार रहेगा वर्ना अब ये कलई धीरे-धीरे खुलने लगी है कि टीम में दुनिया की महान टीमों जैसी हर परिस्थतियों में जीतने की क्षमता गायब है।

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 14:03 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+