
बुमराह ने पोस्ट की सोचते हुए फोटो-
इसी बीच बुमराह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं और पॉज देते हुए कुछ सोच रहे रहे हैं। बुमराह की यह फोटो ब्लैक एंड वाइट है और शायद फोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर के द्वारा इसको और भी अच्छे से बनाया गया है।
युवराज सिंह ऐसे क्रिकेटर हैं जो अपने मजाक के हुनर का इस तरह के मौकों पर इस्तेमाल करने के लिए बखूबी जाने जाते हैं। वे पूर्व में कई क्रिकेटरों की पोस्ट पर चुटकी ले चुके हैं।

पोछा मारूं पहले या झाड़ू?
ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम से अपने ब्रेक के चलते बुमराह की इस फोटो पर भी युवराज सिंह ने चुटीला कमेंट किया है। युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह के साथ 2019 में मुंबई इंडियंस की टीम में खेल चुके हैं और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को बखूबी जानते भी हैं। युवराज ने मजेदार कमेंट करते हुए पूछा है- पोंछा मारूं पहले या झाड़ू?
ऐसी पिचों पर एक हजार विकेट लेते कुंबले, युवराज के इस दावे पर गौतम गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया
इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह के लॉकडाउन के दिनों की यादें ताजा हो गई। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान बुमराह अपनी मां के साथ रहते थे और उनका घर के कामकाज में हाथ बटांते थे। बुमराह ने उस दौरान काफी पोस्ट शेयर की जिनमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन ने उनका नजरिया बदला है। बुमराह को आप किसी पोस्ट में पोंछा लगाते हुए देख सकते थे या फिर गार्डनिंग करते हुए।

टी20 सीरीज के लिए भी शायद नहीं होंगे बुमराह-
फिलहाल सूत्रों का यह भी कहना है कि शायद बुमराह T20 सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। आपको बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज होनी है। इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज से बुमराह को पहले ही बाहर रखा गया है। एक एंगल यह बताता है कि भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप से पहले अपने बाकी खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है तो ऐसे में यह तर्कसंगत है कि जसप्रीत बुमराह जैसा स्थापित खिलाड़ी फिलहाल सफेद गेंद क्रिकेट से बाहर रहे। इसके पीछे यह भी कारण बताया जा रहा है की t20 विश्व कप से पहले जसप्रीत बुमराह को आईपीएल के दौरान काफी कुछ मैच खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में वह अपनी मैच फिटनेस वहां से हासिल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
