For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: बाल-बाल बचे शुबमन गिल तो अंपायर से भिड़े रूट-एंडरसन, मैदान पर दिखी तीखाी झड़प

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England Shubman Gill Survives Crucial catch As Joe Root james Anderson stuart Broad indulge in heated conversation with umpire: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। वहीं दूसरी पारी में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल का विकेट हासिल करने का मौका बनाया। हालांकि वो बाल-बाल बच गये जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन-स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी अंपायर अनिल चौधरी से तीखी बहस करते नजर आये।

दरअसल भारतीय पारी के दूसरे ओवर में ब्रॉड की एक गेंद शुबमन गिल के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप पर खड़े बेन स्टोक्स के पास गई जिन्होंने कैच पकड़ कर आउट की अपील की। अंपायर ने सॉफ्ट डिसमिसल के रूप में गिल को आउट करार दिया लेकिन कैच कितना सुरक्षित पकड़ा गया इसको लेकर तीसरे अंपायर के पास रिव्यू के लिये भेज दिया गया।

और पढ़ें: IND vs ENG: डे-नाइट टेस्ट मैचों के बेस्ट स्पिनर बने अक्षर पटेल, तोड़ा यासिर शाह का रिकॉर्ड

ऐसे में अगर तीसरा अंपायर सॉफ्ट सिग्नल को बदलता है तो उसके लिये निर्णायक सबूत होने चाहिये जो साबित कर सके कि बल्लेबाज आउट नहीं है। वहीं जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखा तो बेन स्टोक्स ने कैच पकड़ा तो लेकिन गेंद का कुछ हिस्सा जमीन पर टप्पा खाता नजर आ रहा था। इसके बाद थर्ड अंपायर ने ज्यादा समय नहीं लिया और मैदानी अंपायर के निर्णय को पलटते हुए शुबमन गिल को नॉटआउट करार दिया।

थर्ड अंपायर के इतने तेजी से निर्णय लेने से बेन स्टोक्स स्तब्ध रह गये और व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ कप्तान रूट की तरफ देखते नजर आये। वहीं कप्तान जो रूट, गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन तीसरे अंपायर के निर्णय से खुश नजर नहीं आये और अंपायर अनिल चौधरी के साथ एक तीखी बहस करते नजर आये।

और पढ़ें: IND vs ENG: 32 साल बाद यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने अक्षर पटेल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि भले ही थर्ड अंपायर ने बहुत जल्दी अपना फैसला सुना दिया हो लेकिन आगे दिखाये कुछ रिप्ले में यह साफ हो गया कि उनका निर्णय सही था और गेंद उनके पकड़ने से पहले मैदान को छू रही थी। आपको बता दें कि डिनर पर जाने से पहले भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोये 5 रन बना लिये हैं और इंग्लैंड के मुकाबले 107 रनों से पीछे हैं। भारत के लिये पहली पारी में अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किये तो अश्विन के नाम 3 विकेट आये।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 20:10 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+