For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: डे-नाइट टेस्ट मैचों के बेस्ट स्पिनर बने अक्षर पटेल, तोड़ा यासिर शाह का रिकॉर्ड

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

India vs England Axar Patel Joins Elite list of Best Spinner of Day Night Test matches breaks yasir Shah record: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज का यह मैच पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप में खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली को भले ही इस मैच में टॉस में नाकामी मिली हो लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए पूरी इंग्लिश टीम को 112 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम के लिये स्पिनर्स का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला जिन्होंने 10 में से 9 विकेट चटकाये।

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और 21.4 ओवर्स गेंदबाजी कर महज 38 रन दिये और 6 विकेट हासिल किये। इसके साथ ही अक्षर पटेल डे-नाइट प्रारूप में बेस्ट स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं। भारतीय टीम के टेस्ट इतिहास में यह तीसरा पिंक बॉल टेस्ट मैच जिसके दो मैचों में अक्षर पटेल प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: तय हो गई भारत की जीत, 72 साल में दूसरी बार इंग्लैंड के नाम हुआ यह डरावना आंकड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में एक भी विकेट हासिल कर पाने में नाकाम रहे अक्षर पटेल ने अपने घरेलू मैदान पर जबरदस्त गेंदबाजी की और इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज (जैक क्राउली (51), जॉनी बेयरस्टो (0), बेन स्टोक्स (6), बेन फोक्स (12), जोफ्रा आर्चर (11) और स्टुअर्ट ब्रॉड (3) ) को वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

इसके साथ ही अक्षर पटेल डे-नाइट प्रारूप के टेस्ट मैचों में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले स्पिनर्स में दूसरे नंबर पर आ गये हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के देवेंद्र बिशू का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2016-17 में 49 रन देकर 8 विकेट हासिल करने का काम किया था। वहीं पर अक्षर पटेल ने 38 रन देकर 6 विकेट हासिल किये और इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: 32 साल बाद यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने अक्षर पटेल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

अक्षर पटेल ने इस लिस्ट में पाकिस्तान के यासिर शाह को पीछे छोड़ने का काम किया जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दुबई में 184 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे। इसके साथ ही अक्षर पटेल भारत के लिये करियर के पहले दो टेस्ट मैचों में लगातार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गये। उन्होंने 32 साल बाद यह कारनामा करके दिखाया।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 19:41 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+