For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

57 रनों के स्कोर पर छूटा कैच, सूर्यकुमार यादव ने कहा- बोल्ट ने मेरी पत्नी को परफेक्ट बर्थडे गिफ्ट दिया

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर घरेलू टी-20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह मानसिंह स्टेडियम में खेला गया जहां न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में ही यह टारगेट पूरा कर लिया। भारत की ओर से सूर्य कुमार ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

पत्नी के बर्थडे पर मिला सबसे बेहतरीन गिफ्ट-

पत्नी के बर्थडे पर मिला सबसे बेहतरीन गिफ्ट-

ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर छह चौके व तीन छक्के जड़ते हुए 62 रन बनाए थे। इसके अलावा अपनी फुल टाइम कप्तानी में पहला मुकाबला खेल रहे रोहित शर्मा ने भी 36 गेंदों पर 48 रनों का उल्लेखनीय योगदान दिया। यादव को उनकी पारी में 57 रनों के निजी स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट के द्वारा ही जीवनदान दिया गया था और इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने एक मजाकिया बात कही है।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर इस कैच का छूटना सबसे बेस्ट तोहफा बताया है। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेंट बोल्ट भी आईपीएल में सूर्यकुमार यादव के साथ मुंबई इंडियंस टीम से ही खेलते हैं। दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती है। ऐसे में जब बोल्ट ने उनका कैच छोड़ा तो सूर्यकुमार यादव ने उनकी टांग खींचते हुए सबके सामने बताया कि यह उनकी पत्नी के बर्थडे पर मिला सबसे बेहतरीन गिफ्ट था।

5 बड़ी बातें जिनके साथ द्रविड़ और रोहित ने शुरू किया भारतीय क्रिकेट का नया अध्याय

यादव की पत्नी का बर्थडे था-

यादव की पत्नी का बर्थडे था-

सूर्य कुमार यह भी कहते हैं कि वह इस मैच को खत्म करना ज्यादा पसंद करते लेकिन यह उनके लिए सीखने का अच्छा सबक रहा। सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं इस मैच को फिनिश करना पसंद करता लेकिन आप जानते हैं कि आप सीखते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। ट्रेंट ने मेरी पत्नी को एक परफेक्ट गिफ्ट दिया है क्योंकि आज उन का बर्थडे है।"

वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर बढ़िया वापसी-

वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर बढ़िया वापसी-

सूर्यकुमार यादव को T20 वर्ल्ड कप में ज्यादा मौका नहीं मिला था और ये उनके लिए एक बेहतरीन वापसी है। सूर्यकुमार यादव ने विश्व कप के दौरान तीन पारियों में केवल 42 रन बनाने में ही कामयाबी हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ जयपुर के मुकाबले में सूर्य कुमार ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 59 रनों की साझेदारी की जिसने भारत को यह टारगेट चेज करने में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बावजूद यह मुकाबला अंत में भी अच्छा चला और अंतिम ओवर में ऋषभ पंत ने अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए भारत को जीत के लिए जरूरी 10 रन दिलाने में मदद की।

 नंबर 3 पर खेलने के मौके का पूरा फायदा उठाया-

नंबर 3 पर खेलने के मौके का पूरा फायदा उठाया-

विश्व कप में अपने अनुभव और अब खेली हुई पारी के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव कहते हैं कि, मैं ज्यादा नहीं बदला हूं मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूं जो पिछले 3-4 सालों से करता रहा हूं। मैं अभ्यास सत्र में भी बिल्कुल वही काम करता हूं। जैसे कि मैं नेट्स में अपने ऊपर काफी दबाव लेने और फिर मैच की तरह खेलने का प्रयास करता हूं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली की अनुपस्थिति में नंबर 3 पर खेलने के मौके का पूरा फायदा उठाया है। विराट कोहली को T20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है और भारत और न्यूजीलैंड के बीच केवल दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Story first published: Thursday, November 18, 2021, 9:21 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+