Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: 3, 19, 2.....विराट कोहली फिर फ्लॉप, पूरे कीवी दौरे पर ऐसा रहा प्रदर्शन

नई दिल्ली: भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड का दौरा एक भयावह सपने की तरह बीतने की ओर बढ़ रहा है। दुनिया के आला बल्लेबाजों में शुमार कोहली के लिए दबी जुबान में एक बार फिर से यह बात उठने लगी है कि क्या वे वास्तव में मुश्किल पिचों और हालातों में रेड बॉल का सामना करने के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं?

कीवी दौरे पर कोहली के बल्ले ने तब प्रदर्शन करने से मना कर दिया जब भारतीय टीम में रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी नहीं है।

कोहली का बल्ला फिर फ्लॉप

कोहली का बल्ला फिर फ्लॉप

कोहली की बुरी फार्म न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी जारी रही जब कप्तान 15 गेंदों पर मात्र 3 रनों की पारी खेलकर चलते बने। लंच के बाद जब भारत को कोहली के बल्लेबाज से एक शतक की बुरी तरह उम्मीद थी तब कप्तान ने साउदी की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया और एक बार फिर से भारतीय मध्यक्रम की पोल खुल गई क्योंकि उसके बाद उपकप्तान रहाणे भी 7 रन बनाकर चलते बने।

IND vs NZ: मैच शुरू होते ही बना रिकॉर्ड, 52 साल बाद हुआ ऐसा मुकाबला

टी20 से ठीक-ठाक शुरुआत बाद में ऐसे हुई खराब-

टी20 से ठीक-ठाक शुरुआत बाद में ऐसे हुई खराब-

कोहली ने इस दौरे की शुरुआत पहले टी20 मैच में 45 रनों की पारी खेलकर की थी। तब किसी को कल्पना तक नहीं थी कि स्टीव स्मिथ से तुलना किए जाने वाला यह भारतीय बल्लेबाज बाद में रनों के लिए तरह जाएगा। अगले टी20 में कोहली ने 11 रन बनाए लेकिन तीसरे मैच में फिर से 38 रनों की पारी खेलकर योगदान दिया। भारत इस मुकाबले तक टी20 सीरीज जीत चुका था और कोहली का प्रदर्शन अब तक ठीक-ठाक था ऐसे में किसी आलोचना का सवाल नहीं उठता था लेकिन अगले मैच में कोहली फिर 11 रन ही बना पाए हालांकि मुकाबला फिर से भारत ने जीता। पांचवां टी20 मैच कोहली ने नहीं खेला था।

वनडे तक सामने आ चुकी थी खराब फार्म-

वनडे तक सामने आ चुकी थी खराब फार्म-

उसके बाद बारी आते ही कोहली के सबसे फेवरेट फार्मेट यानी वनडे की जिसके वो बेताज बादशाह माने जाते हैं। कोहली ने नाम के हिसाब से बैटिंग करते हुए 51 रन भी बना दिए लेकिन मैच भारत हार गया। इसके बाद अगले दो वनडे मैचों में कप्तान के स्कोर क्रमशः 15 और 9 थे और भारत सीरीज 3-0 से हार चुका था। अब धीरे-धीरे कोहली की बल्लेबाजी में कमी नजर आने लगी थी। वनडे सीरीज की हार का ठीकरा पूरी तरह से कोहली और बुमराह की खराब फार्म पर फोड़ा गया। ऐसे दो दिग्गज जिनके बिना भारत वनडे में आधा हो जाता है।

10 पारियों में केवल 1 अर्धशतक-

10 पारियों में केवल 1 अर्धशतक-

लेकिन यह टेस्ट मुकाबले हैं जिन्होंने ताबूत में आखिरी कील ठोकी और सबको पता चल गया कि एकाध पारियों की बात नहीं हैं, कोहली वास्तव में बुरी फार्म से गुजर रहे हैं। एक ऐसी फार्म जिसको देखने के भारतीय प्रशंसक कतई भी आदी नहीं है। कोहली ने वेलिंग्टन में दोनों पारियों में क्रमशः 2 और 19 रन बनाए जिसमें भारत को 10 विकेट से हार मिली। इसके बाद अब क्राइस्टचर्च में भी कप्तान ने 3 रन बनाए और टीम की हालत फिलहाल पतली है।

कोहली कुल मिलाकर इस कीवी दौरे पर 10 पारियों में केवल एक अर्धशतक के साथ 204 रन बना सके हैं।

क्राइस्टचर्च में टॉप ऑर्डर फिर फ्लॉप

क्राइस्टचर्च में टॉप ऑर्डर फिर फ्लॉप

क्राइस्टचर्च में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने लंच से पहले तक बेहतर शुरुआत की कोशिश की लेकिन तभी पृथ्वी शॉ का विकेट गंवा दिया। शॉ लंच से थोड़ी पहले ही 54 रन बनाकर जैमिसन की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 64 गेंदों पर 54 रनों की तेज पारी खेली जिसमें 8 चौके और 1 छ्क्का लगाया। पहले टेस्ट में सबसे अच्छी बल्लेबाजी करने वाले मयंक अग्रवाल केवल 7 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बन गए। इसके बाद भारत ने लंच के बाद कोहली और रहाणे का विकेट भी गंवा दिया।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 8:31 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+