Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: हरभजन ने दिया दूसरे ODI में टीम इंडिया में 1 बदलाव का सुझाव

नई दिल्ली: भारतीय टीम को हैमिल्टन में शानदार बल्लेबाजी दिखाकर भी कीवियों के हाथों हैरान करने वाली हार पहले वनडे में मिली। 5 फरवरी के दिन भारत के पास कीवी मध्यक्रम का कोई तोड़ नहीं था इसके चलते टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि बुधवार को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला हारने के बाद विराट कोहली एंड कंपनी को ऑकलैंड में प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करने चाहिए।

हरभजन चाहते हैं स्पिन में कुछ बदलाव

हरभजन चाहते हैं स्पिन में कुछ बदलाव

हरभजन का कहना है कि भारत को कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को खेलना चाहिए। गेंदबाजों ने सेडॉन पार्क में रॉस टेलर के नाबाद शतक और टॉम लाथम के 69 रनों ने भारतीय टीम को मैच से अंतिम ओवरों के दौरान बाहर कर दिया। हरभजन ने बताया कि कीवी पेस अटैक के खिलाफ सहज हैं लेकिन कलाई के दो स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर सकते हैं। हरभजन ने यह भी कहा कि केदार जाधव चहल के लिए रास्ता बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पहले वनडे मैच के लिए चहल प्लेइंग इलेवन में मौजूद नहीं थे।

कुलदीप-चहल को साथ देखना चाहते हैं भज्जी

कुलदीप-चहल को साथ देखना चाहते हैं भज्जी

उन्होंने कहा, 'मैं दोनों स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ खेलते देखना चाहता हूं। न्यूजीलैंड की यह टीम किसी भी दिन तेज गेंदबाजों को खेलेगी और वे किसी पर भी हावी हो सकते हैं। लेकिन जब स्पिनरों को खेलने की बात आती है, तो यह हमेशा उनके लिए एक मामला रहा है। आप बीच के ओवरों में उन विकेटों को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए मैं दोनों स्पिनरों को एक साथ खेलते देखना चाहूंगा। शायद केदार जाधव को ड्रॉप किया जा सकता है और एक अतिरिक्त स्पिनर की भूमिका दी जा सकती है, "उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स को बताया।

IND vs NZ: 347 रन बनाकर भी कहा हुई गलती, हार के बाद क्या बोले कोहली

इतना ही नहीं, कोरी एंडरसन ने हरभजन के साथ सहमति जताई कि भारत को दो स्पिनरों को एक साथ खेलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत को शनिवार में ऑकलैंड के मैदान पर दूसरा वनडे मैच खेलना है।

ऑकलैंड में खेला जाएगा दूसरा वनडे

ऑकलैंड में खेला जाएगा दूसरा वनडे

उन्होंने कहा, 'मैं दोनों स्पिनरों को भारत की तरफ से खेलते देखना चाहता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ऑकलैंड में मैदान के छोटे आकार के कारण वे केवल एक ही स्पिनर के साथ जाएंगे। मुझे लगता है कि वे ऑल-राउंडर के साथ बल्लेबाजी को थोड़ा और तेज कर सकते हैं या मजबूत कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड ने बुधवार को हैमिल्टन में पहले एक दिवसीय मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया था। भारत के द्वारा दिए गए 348 रनों के लक्ष्य को कीवियों ने आसानी से हासिल कर लिया। इस दौरान श्रेयस अय्यर और टेलर ने नाबाद शतक बनाया।

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 10:09 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+