For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: वेलिंग्टन में शानदार 'पंच' के साथ जहीर से आगे निकले ईशांत

वेलिंग्टन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर पहले पारी में किसी भारतीय गेंदबाज ने कोई चमक बिखेरी है तो वह निश्चित तौर पर ईशांत शर्मा हैं।

ईशांत ने बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार गेंदबाजों के फीके प्रदर्शन के बीच अपना अनुभव साबित करते हुए मैच के तीसरे दिन 68 रन देकर पांच विकेट लिए।

ईशांत केनाम हुआ बड़ा मील का पत्थर-

ईशांत केनाम हुआ बड़ा मील का पत्थर-

इसके साथ ही ईशांत शर्मा ने रविवार को एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया। दाएं हाथ के सीमर ने टॉम ब्लंडेल, टॉम लैथम और रॉस टेलर को दूसरे दिन आउट कर दिया था । रविवार को उन्होंने रॉस टेलर और टिम साउथी को आउट करने के साथ ही टेस्ट मैचों में अपना 11वां पांच विकेट पूरा किया। ऐसा करते हुए ईशांत शर्मा ने दिग्गज जहीर खान के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

IND vs NZ 1st Test: 348 पर ऑलआउट हुआ न्यूजीलैंड, मिली 183 रनों की बढ़त

ओवरऑल 5 विकेट लेने के मामले में जहीर की बराबरी-

ओवरऑल 5 विकेट लेने के मामले में जहीर की बराबरी-

वे टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों में जहीर के साथ दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। भारत के बाए हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी टेस्ट पारी में 11 बार पांच विकेट हॉल हासिल किए हैं। जहीर ने 92 टेस्ट में ये कारनामा पूरा किया था तो वहीं शर्मा ने अपने 97 वें टेस्ट में ऐसा किया । इस सूची में सबसे ऊपर भारत के महानतम तेज गेंदबाज कपिल देव हैं जिन्होंने अपने करियर में 23 बार पांच विकेट हॉल हासिल किया था।

विदेशी धरती पर जहीर को पछाड़ा-

विदेशी धरती पर जहीर को पछाड़ा-

इतना ही नहीं, ईशांत ने एक मामले में तो जहीर को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने विदेशी टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच टेस्ट विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों में जहीर के साथ भागवत चंद्रशेखर को भी पीछे छोड़ दिया। विदेशों में शर्मा ने अब अपने करियर में 9 बार यह मील का पत्थर हासिल किया है। जहीर और चंद्रशेखर के नाम विदेशी धरती पर 8-8 पांच टेस्ट विकेट हॉल का रिकॉर्ड था। सूचियों में केवल कपिल देव (12) और अनिल कुंबले (10) उनसे आगे हैं।

न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत-

न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत-

बता दें कि वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में जारी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ शानदार बना ली है। भारत के पहली पारी में 165 रनों के जवाब में कीवी टीम ने अपनी पारी में ऑल आउट होने से पहले 348 रन बना लिए हैं।

इस तरह से न्यूजीलैंड के भारत के सामने 183 रनों की भारी-भरकम बढ़त मिल गई है। निश्चित तौर पर भारत के लिए मैच में खुद को बनाए रखने की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। भारतीय टीम के लिए संघर्ष की बात यह रही कि वह कीवियों के पुच्छले बल्लेबाजों को भी आउट करने से रोक नहीं सकी। गेंदबाजी में भारत को तंग करने वाले नवोदित काइल जेमीसन ने 9वें नंबर पर आकर 44 रनों की पारी खेल दी और ट्रेंट बोल्ट ने भी 11वें नंबर पर 38 रन बनाए।

Story first published: Sunday, February 23, 2020, 9:30 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+