
सुपर ओवर से कीवियों का पुराना बैर
न्यूजीलैंड का सुपर ओवर से पुराना बैर है। विश्व कप 2019 के फाइनल को आज भी कीवी क्रिकेट इतिहास की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण हार के तौर पर याद किया जाता है। तब सुपर ओवर में इंग्लैंड ने बाजी अपने नाम की थी। ऐसे में जब न्यूजीलैंड की टीम ने बुमराह जैसे गेंदबाज की धुनाई करते हुए सुपर ओवर में 17 रन बना दिए तब भारत के सामने चुनौती थी और इस चुनौती को स्वीकार किया रोहित शर्मा ने। रोहित ने कमाल की बैटिंग करते हुए अंतिम दो गेंदों पर छक्के लगाकर ना केवल मैच जीत लिया बल्कि भारत को न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज भी जिता दी।
IND vs NZ: सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने दिलाई जीत, भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

'मुझे लगा हम हार गए'
मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा- "मुझे लगा कि हम एक लेवर पर हार गए हैं। मैंने अपने कोच से कहा कि शायद कीवी टीम जीत की हकदार है खासकर जिस तरह से केन विलियमसन ने बल्लेबाजी की और फ्रंट से आकर टीम को लीड किया। हमें अहम पड़ाव पर विकेट मिला। शमी ने फिर से अपना अनुभव दिखाया और ऑफ स्टंप के बाहर एक-दो गेंदें डालीं।

कब हुआ मैच के सुपर ओवर में जाने का अहसास-
"आखिरी गेंद पर, हमारे बीच चर्चा हुई और हम इस नतीजे पर पहुंचे कि हमें स्टंप्स पर मारना था क्योंकि इसके अलावा हम कुछ ही करें, हम खेल हारने वाले हैं। शमी इसके लिए गए, विकेट मिला और खेल सुपर ओवर में चला गया।"
ODI में डबल सेंचुरी मारना चाहता हैं पाक का U-19 खिलाड़ी, रोहित शर्मा को बनाया 'रोल मॉडल'
मैच के अलावा सुपर ओवर में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा, "न्यूजीलैंड ने फिर से हम पर दबाव बनाया। लेकिन रोहित आज शानदार थे, पहले हाफ में और सुपर ओवर में। हम जानते थे, अगर वह एक हिट के लिए जाते हैं, तो गेंदबाज दबाव में होगा क्योंकि वह क्रिकेट में बहुत ही साफ स्ट्राइकर हैं। "

'अब 5-0 से कम पर कुछ मंजूर नहीं'
कोहली ने साथ ही यह भी बताया कि उनको कब लगा कि मैच सुपर ओवर में जा सकता है। उन्होंने कहा- "जब शमी ने उन दो डॉट गेंदों को फेंका, तो मुझे लगा कि हम शायद सुपर ओवर में जा सकते हैं, अगर हमें कोई विकेट मिलता है। सुपर ओवर में हमारा मानना था कि न्यूजीलैंड दबाव महसूस कर रहा होगा क्योंकि उन्होंने मैच को खिसकने दिया। केन ने बाहर आकर बुमराह के खिलाफ कई शानदार शॉट खेले जो विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर गेंदबाजों में से एक है। यह सिर्फ देखने वाला खेल था। हम 5-0 से जीतने की कोशिश करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications
