
सैंटनर ने किया कोहली को सन्न
ऐसे में जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा तो शीर्ष क्रम रोहित के बिना बेजान दिखाई दिया और ओपनिंग में संजू सैमसन 8 रन बनाकर फ्लॉप हुए पवेलियन लौट गए। राहुल ने इसी बीच 39 रन जरूर बनाए लेकिन कप्तान कोहली समेत टॉप मीडिल ऑर्डर धराशाई हो गया। कोहली ने केवल 11 और अय्यर ने 1 रनों का योगदान दिया। इसी बीच कोहली का विकेट कीवियों के लिए खास रहा क्योंकि इसके पीछे मिशेल सैंटनर का उड़ता हुआ कैच था जिसने भारतीय कप्तान को हैरान करते हुए पैड उतारने पर मजबूर कर दिया।
बेइंतहा ट्रोलिंग पर उनादकट का पलटवार- 'लोगों को पता नहीं हम भी इंसान हैं'
|
ऐसे हुआ कोहली की 11 रनों की पारी का अंत
न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल सेंटनर ने शुक्रवार को वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में कोहली को वापस भेजने के लिए शानदार डाइविंग कैच लिया। भारत की पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद में, कोहली को हैमिश बेनेट की गेंद पर बढ़त मिली और उन्होंने कवर पर गेंद को उड़ा दिया। सेंटनर ने वहां पर शानदार कैच लपकने के लिए अपनी भी उड़ान भर दी और वे सफल साबित हुए।
कोहली ने ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए थे लेकिन हैमिल्टन के पिछले मैच की तरह बेनेट ने जोरदार वापसी की और 9 गेंदों में 11 रन देकर कोहली का विकेट हासिल किया। यह पहला मौका नहीं है जब सेंटनर ने फ्लाइंग कैच लिया है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ ओली पोप को आउट करने के लिए टेस्ट मैच में एक और बेहतर डाइविंग कैच लिया था।

मनीष पांडे ने लगाया अर्धशतक
न्यूजीलैंड ने दो बदलाव किए, डार्ल मिशेल के साथ विलियमसन और टॉम ब्रूस की जगह कोलिन डी ग्रैंडहोमे आए। जबकि भारत ने तीन बदलाव किए। संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा के स्थान पर आए। भारत ने इस मैच में कीवियों को जीतने के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया है। मनीष पांडे ने 36 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।


Click it and Unblock the Notifications
