IND vs NZ: रवि शास्त्री ने किया इशारा, कौन करेगा पहले टेस्ट में ओपनिंग
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की मेजबानी में 3-0 से एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप झेलने के बाद भारतीय टीम को कीवीलैंड पर अंतिम सीरीज टेस्ट के तौर पर खेलनी है जो वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में 21 फरवरी से शुरू होगा।
भारत के सभी प्रारूप के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पांच मैचों की श्रृंखला के अंतिम टी 20 आई में बल्लेबाजी करते हुए अपनी पिंडली की मांसपेशियों को घायल कर दिया। भारत के टॉप बल्लेबाज को लगी चोट ने युवा सनसनी शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को ओपनिंग स्लॉट के लिए अवसर प्रदान किए हैं।

मयंक का स्लॉट तय-
न्यूजीलैंड XI के खिलाफ वर्तमान में चल रहे वार्म-अप गेम में, शॉ और गिल दोनों को स्कॉट कुगलेइजन ने आउट किया। दिलचस्प बात यह रही की दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके।
मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत इसके बाद भी इन्हीं में से कोई एक बल्लेबाज कर सकता है और कोच रवि शास्त्री को उम्मीद है कि ये बल्लेबाज अपना मौका बना सकते हैं।
ICC Rankings: महिला टी20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने मारी छलांग
"वे सभी एक ही स्कूल से हैं, आप जानते हैं वे नई गेंद का सामना करना पसंद करते हैं, वे चुनौती का आनंद लेते हैं। रोहित दुर्भाग्यवश बाहर हो गए जिससे शुबमन और पृथ्वी को मयंक के साथ खेलने के लिए मौके मिलने के चांस होंगे। कोच शास्त्री ने TOI को बताया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच यह प्रतियोगिता भी आवश्यक है जो 15 खिलाड़ियों की टीम को और मजबूत और स्थिर बनाती है।

अभ्यास मैच में जीरो पर आउट हुए शॉ-गिल
न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ खेल में, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ने अपनी पारी के साथ भारत को संभाला था, इससे पहले भारत 38-4 पर सिमट गया।
विहारी ने अपना शतक पूरा किया जबकि पुजारा केवल सात रन पर आउट होने से चूक गए क्योंकि भारत ने कुल 263 रन बनाए।
"दोनों बेहद रोमांचक प्रतिभा हैं। वेलिंगटन में XI कौन जगह बनाता है, इस बात से परे ये महत्वपूर्ण है कि वह भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा है, और यहां से उन्हें पता होना चाहिए कि सीमाएं आसमान सरीखी हैं, "शास्त्री ने कहा।

'हमारे मुख्य ग्रुप के चार से पांच खिलाड़ी गायब हैं'
इस मौके पर शास्त्री ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों के ना होने की भी बात की, जैसे की अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। कुमार इन सीम और स्विंग परिस्थितियों में बेहतर हो सकते थे।
"हमारे मुख्य ग्रुप के चार से पांच खिलाड़ी गायब हैं। भुवी यहां की परिस्थितियों में बेहद उपयोगी हो सकता है, लेकिन कोई बात नहीं। इसलिए मैंने कहा, उपलब्ध विकल्प हमेशा टीम के सर्वोत्तम हित में होते हैं, "शास्त्री ने निष्कर्ष निकाला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
