For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ट्रेंट बोल्ट का अनोखा ऑटोग्राफ वायरल, फैंस के लिए किया प्याज पर साइन

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारत के खिलाफ घर में वनडे सीरीज नहीं खेली थी क्योंकि चोट के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने निश्चित रूप से लाल गेंद वाले क्रिकेट में वापसी करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बाएं हाथ के पेसमैन ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने 4 पारियों में 11 विकेट लिए।

बोल्ट इसी सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज टिम साउदी के पीछे रहे, जिन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए। एक चोट से वापस आने के बाद, बाएं हाथ के सीमर बोल्ट ने दो बार चार विकेट लिए और भारतीय गेंदबाजों को निराश करते हुए बल्ले से कुछ भी करने नहीं दिया।

टेस्ट सीरीज में छा गए बोल्ट-

टेस्ट सीरीज में छा गए बोल्ट-

पेसर ने वेलिंगटन टेस्ट में बेसिन रिजर्व में 38 रन भी बनाये और एजाज पटेल (4) के साथ आखिरी विकेट के लिए तेजी से 38 रन जोड़े। भारत यह मैच 10 विकेट से हार गया और अगले गेम में सात विकेट से हार के साथ टेस्ट श्रृंखला भी 0-2 से हार गया। बोल्ट ने टॉप प्रदर्शन तब किया जब उन्होंने बड़े विकेट, विराट कोहली को बाउंसर के साथ आउट किया। इस बीच यह तेज गेंदबाज मैच के बीच घरेलू प्रशंसकों के साथ भी देखा गया।

जसप्रीत बुमराह के दोस्त ने किया रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कमाल

प्रदर्शन के साथ व्यवहार से भी जीता दिल-

प्रदर्शन के साथ व्यवहार से भी जीता दिल-

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, पेसर को मैच के बीच में प्रशंसकों के कुछ वर्ग को ऑटोग्राफ देते हुए देखा जा सकता है। कुछ प्रशंसकों ने एक अजीब डिमांड भी की, जिसमें से एक प्रशंसक ने अपने हाथ में एक बड़ा प्याज लिया था। लेकिन बोल्ट ने भी संकोच नहीं किया, उन्होंने प्याज पर अपना ऑटोग्राफ दे दिया। दरअसल इस दौरान दर्शकों को 'प्याज पर साइन कीजिए' बोलते हुए सुना जा सकता है और बोल्ट ने यह बात मान ली।

बोल्ट ने किया प्याज पर साइन-

बता दें कि टेस्ट प्रारूप में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन एक बार फिर से जारी रहा क्योंकि न्यूजीलैंड ने तीन दिनों के भीतर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण से निपटने के लिए भारत के पास बिल्कुल भी धार नहीं थी, उन्हें दूसरी पारी में 124 रनों पर समेट दिया गया। भारत ने मेजबान टीम के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा।

न्यूजीलैंड 180 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है

न्यूजीलैंड 180 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है

जवाब में, सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम (52) और टॉम ब्लंडेल (55) ने भारत के गेंदबाजी आक्रमण को जल्द ही कुंद कर दिया क्योंकि उन्होंने शुरुआती विकेट के लिए 103 रन जोड़कर मेजबान टीम को पहले ही आसान जीत की करीब ला दिया। कीवी टीम यह मैच 7 विकेट से जीतने में कामयाब रही।

हालांकि, टीम इंडिया अभी भी 360 अंकों के साथ आईसीसी टेस्ट चैम्पियन अंक तालिका में शीर्ष पर आराम से बैठी है, जबकि न्यूजीलैंड 180 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है।

Story first published: Tuesday, March 3, 2020, 12:49 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+