जसप्रीत बुमराह के दोस्त ने किया रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कमाल

नई दिल्ली: अगर जसप्रीत बुमराह के दोस्त ने गुजरात की टीम के लिए कमाल ना किया होता तो सौराष्ट्र की टीम तीसरे दिन अपने रणजी फाइनल में प्रवेश करने के बारे में सोच रही होती लेकिन ऐसा नहीं हो सका और बुमराह के दोस्त चिंतन गाजा ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्ले और गेंद दोनों से उनका प्रभाव बेहतरीन साबित हुआ।

सौराष्ट्र के 304 के जवाब में गुजरात अपनी पहली पारी में 155/8 पर सिमट रही थी, लेकिन गाजा ने नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए, और टीम के स्कोर को 252 पर ले गए। फिर, उन्होंने सौराष्ट्र के बल्लेबाजी क्रम को तोड़ दिया, और उन्हें फिलहाल 66 रनों तक रोक दिया जबकि इस दौरान गिरे सभी पांच विकेट अपनी झोली में लिए।

बुमराह के दोस्त चिंतन गाजा

बुमराह के दोस्त चिंतन गाजा

सौराष्ट्र की लीड अब 118 और उनके ऊपर गाजा का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। उनके पांच विकेट सात ओवर में सिर्फ 15 रन पर आ गए हैं।

"कहीं न कहीं मुझे लगा कि सौराष्ट्र को पहली पारी की बढ़त के बाद थोड़ी राहत मिली है," साथ ही गाजा ने कहा कि यह उनका दिन था। एक ऐसा दिन जो बतौर क्रिकेटर लगभग संपूर्ण दिन साबित हुआ।

बुमराह के साथ अंडर 19 दिनों की दोस्ती-

बुमराह के साथ अंडर 19 दिनों की दोस्ती-

पिछले सीजन में यह गेंदबाज अपनी गति में कमी से खुश नहीं था और इसके लिए उन्होंने जिम में अपनी ताकत बढ़ाने पर काम किया।

इस घरेलू सीजन से पहले, उन्होंने बुमराह से मुलाकात की, जो गुजरात टीम के साथ ट्रेनिंग करने आए थे। इन दोनों की दोस्ती अंडर -19 के दिनों की है।

'जब ये लोग इंडिया आएंगे, तब दिखा दूंगा'- दूसरे टेस्ट में सुनी गई कोहली की एक और बात

"मैंने उनसे (बुमराह) पूछा कि अलग-अलग पिचों के अनुसार कैसे गेंदबाजी करनी है; मुझे किस तरह के छोटे बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने मेरी सीम पोजीशन और गेंद कैसे टप्पा ले रही थी, इस बारे में बात की। मैंने इस पर काम किया। मैं सीम पर अधिकांश गेंद कराने की कोशिश करता हूं क्योंकि एक बार यह जब हिट करती है तो गेंद के स्किड्स करने के कारण कोई भी बल्लेबाज नहीं जानता कि यह कहां से आगे की ओर बढ़ेगी। "

मोहम्मद शमी को देखकर प्रभावित-

मोहम्मद शमी को देखकर प्रभावित-

देश के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों ने हाल के दिनों में जो शानदार प्रदर्शन किया है उससे भी जागरूकता मिलती है, जैसे मोहम्मद शमी को देखना। गाजा ने कहा, "उनकी सीम की स्थिति एकदम सही है और इन दिनों मैं यही कोशिश कर रहा हूं।"

ऑफ-सीजन हार्डवर्क ने काफी मदद की है क्योंकि गाजा बड़े दिन पर लगातार सीम हिट करने में कामयाब रहे। उनके पांच विकेटों में से तीन स्टंप्स के पीछे पकड़े गए, एक बोल्ड हुआ और दूसरा शॉर्ट लेग पर पकड़ा गया।

पहले दिनों में बल्ले से कर चुके हैं कमाल-

पहले दिनों में बल्ले से कर चुके हैं कमाल-

चिंतन भले ही गेंदबाज हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी से भी उनकी टीम में कोई भी हैरान नहीं था। वह अहमदाबाद में स्कूल क्रिकेट में ओपनिंग करते थे और जूनियर क्रिकेट में उन्होंने तिहरे शतक भी जड़े थे। हालांकि, जैसे-जैसे उनका क्रिकेटिंग करियर आगे बढ़ा, वह गेंदबाज बन गए।

Story first published: Tuesday, March 3, 2020, 9:09 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+