अपनी फोटो में कोहली ने बताया जिंदगी को एक आशीर्वाद, फैंस ने बरसाया प्यार
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय जीवन के सबसे शानदार दौर में हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उनकी जिंदगी पटरी पर शानदार रफ्तार से दौड़ रही है। कोहली इस समय ना केवल दुनिया के शानदार क्रिकेटर हैं बल्कि एक इंसान के तौर पर जैसे हर दिन विकसित हो रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का उभार एक और बड़ी उपलब्धि है जो एक बल्लेबाज के तौर पर पहले से ही स्थापित उनकी इमेज को और भी ऊंचा कर देती है।

'जिंदगी एक आशीर्वाद है'
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से अजेय बढ़त लेकर एक भारत के ऐसे पहले कप्तान बनने की उपलब्धि भी हासिल की जिसने कीवीलैंड में पहली बार कोई टी20 सीरीज जीती। कोहली ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने "जीवन एक आशीर्वाद है" का कैप्शन दिया है। तस्वीर में, विराट कोहली को एक सुहानी जगह पर एक झील के पास सीढ़ियों पर बैठे देखा जा सकता है।
'दुनिया का सर्वेश्रेष्ठ तेज गेंदबाज': अख्तर ने की भारत की इस खोज की तारीफ

फैंस के लिए प्रेरणा से कम नहीं होती कोहली की पोस्ट
विराट कोहली के पोस्ट के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने भारत के कप्तान के लिए हार्दिक संदेशों के साथ कमेंट्स को भर दिया। इस पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक 23 लाख से ज्यादा लाइक्स और 8 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके थे।
कोहली के अलावा ये सीरीज अब तक रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों के लिए भी चर्चाओं में रही जिन्होंने मैदान पर ऐसे समय प्रदर्शन किया जब स्थितियां बहुत विपरीत थी। खासकर तीसरे मुकाबले में बुमराह के फ्लॉप होने के बाद शमी और रोहित का शो भारतीय क्रिकेट लंबे समय तक याद रखेगा। निश्चित तौर पर हेमिल्टन का वह मुकाबला भी टी20 इतिहास के बेहतरीन मैचों में दर्ज हो चुका है।

न्यूजीलैंड दौरे पर भी जारी है सफलता का रथ
यह मैच पहले तो टाई हुआ और फिर सुपर ओवर में चला गया जिसमें कीवियों ने अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी और भारत को जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय पारी की अंतिम दो गेंदों पर 10 रनों की दरकार थी और रोहित ने तब लगातार दो छक्के लगाकर अपने कप्तान के खाते में यादगार उपलब्धि डाल दी। सीरीज का चौथा टी 20 आई वेलिंगटन में है जहां कप्तान कोहली बेंच पर बैठे युवाओं को आजमाने का मौका देना चूकना नहीं चाहेंगे। जबकि माउंट माउंगानुई सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच की मेजबानी करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
