IND vs NZ: लक्ष्मण ने बताई कोहली की वो 'गलती' जिससे भारत गंवा सकता है मैच
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह ने वेलिंग्टन में भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत धमाकेदार की थी क्योंकि उन्होंने बीजे वाटलिंग जल्द ही आउट कर दिया था। इसके बाद ईशांत शर्मा ने टिम साउदी को वापस भेजा और खेल फिर से बराबरी पर आ गया।
हालांकि उसके बाद न्यूजीलैंड के पुच्छले बल्लेबाजों ने अपना कमाल दिखाया और भारत की हालत खराब होती गई। उन्होंने अंतिम तीन विकेटों के लिए 132 रन जोड़े कीवियों ने 183 रनों की भारी-भरकम बढ़ते के साथ अपनी पारी का समापन किया। यह बढ़त इस मुकाबले में निर्णायक साबित होने जा रही है।

लक्ष्मण ने बताई विराट कोहली की बड़ी 'गलती'
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी इस बात से बिल्कुल प्रभावित नहीं दिखाई दिए जिस तरह से भारत ने हाथ आए बढ़िया मौके को हाथ से गंवा दिया। जिस तरह से विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के दो विकेट दिन की शुरुआत में ही निकाल दिए थे उसके बाद बावजूद उनकी रणनीति ने कीवियों को आगे बढ़ने का मौका दे दिया।

कोहली की कप्तानी में क्या हुई चूक-
लक्ष्मण ने इस पर बात करते हुए कहा- "टिम साउदी का विकेट मिलने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि उन्हें 100 रनों की बढ़त भी नहीं मिलेगी, लेकिन जैमिसन और कॉलिन डी ग्रैंडहोमे के बीच की साझेदारी ने उन्हें 183 रनों की बढ़त दिला दी। भारत ने मौके को बर्बाद कर दिया - वे बहुत रक्षात्मक थे, विराट कोहली द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति सही नहीं थी, खासकर जब दूसरी नई गेंद हाथ में थी। "लक्ष्मण ने चाय के अंतराल पर मेजबान प्रसारकों को बताया।
IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत- 144/4, कीवियों को 39 रनों की लीड

'तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल ज्यादा लंबे स्पैल में करना था'
लक्ष्मण कोहली की रणनीति से बहुत आश्वस्त नहीं थे जब भारत ने दूसरी नई गेंद ली और कहा कि कप्तान को अपने तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल ज्यादा लंबे स्पैल में करना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली की फील्ड सेटिंग हालात के लिए सही नहीं है, खासकर नई गेंद से। क्योंकि जब आप विदेशी परिस्थितियों में खेल रहे होते हैं, तो नई गेंद का व्यापक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन से चार ओवर करा दिए, मेरा मतलब है कि आपके पास 3 गुणवत्ता वाले तेज गेंदबाज हैं, जिनसे आप उम्मीद करते हैं कि वे पुच्छलों को गेंदबाजी करेंगे। विराट कोहली यह चाल चूक गए और इससे भारत को टेस्ट मैच तक गंवाना पड़ सकता है।"

वेलिंग्टन बचाना कोहली के लिए मुश्किल-
बता दें कि वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में जारी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ शानदार बना ली है। भारत के पहली पारी में 165 रनों के जवाब में कीवी टीम ने अपनी पारी में ऑल आउट होने से पहले 348 रन बना लिए हैं। जिसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। फिलहाल मैच में कीवियों का शिकंजा पूरी तरह से कस चुका है और भारत को यह टेस्ट बचाने के लिये किसी मैराथन प्रयास की सख्त जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
