#Asia Cup 2016: भारत से हारने पर पाकिस्तानी मॉडल ने कैप्टल अफरीदी को पागल कहा
इस्लामाबाद। भारत से जब भी पाकिस्तान हारता है तो उसकी सबसे ज्यादा आलोचना उसके वतन वाले ही करते हैं। एशिया कप में जब भारत ने 27 फरवरी को पाकिस्तान को 5 विकेट से हारा तो पूरा पाकिस्तान टीम पर उबल पड़ा और टीम के कैप्टन शाहिद अफरीदी के खिलाफ काफी बयानबाजी करने लगा, जिसमें सबसे तल्ख टिप्पणी पाकिस्तानी ड्रामा क्वीन कंदील बलोच की रही।
कंदील ने ट्विटर पर जमकर पाकिस्तानी टीम की आलोचना की और कप्तान अफरीदी को पागल तक कह डाला। कंदील ने लिखा कि जब तक ये पागल आफरीदी कप्तान रहेगा तब तक कुछ भी नहीं हो सकता है।
Retweeted Patrika Hindi News (@PatrikaNews):
— Qandeel Baloch (@QandeelQuebee) 28 February 2016
पाक अभिनेत्री बोली, जब तक पागल अफरीदी है, तब तक कुछ नहीं होगा... https://t.co/sts5wjwlRN
एक ड्रामा क्वीन की ओर से अफरीदी को पागल कहना उनके फैंस को नागवार गुजरा उन्होंने जमकर कंदील को इस बात के लिए कोसा और भद्दी-भद्दी गालियां दी लेकिन कंदील की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। गौरतलब है कि ये वो ही कंदील बलोच हैं जिन्होंने हाल ही में हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
