For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK मैच से पहले ब्रायन लारा ने बताया WC में कहां तक पहुंचेगी टीम इंडिया

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय अभियान के बारे में अपनी भविष्यवाणी दी है। इस समय चारों और भारत और पाकिस्तान के बीच पहले क्रिकेट मुकाबले की चर्चा है लेकिन लारा का मानना है कि इस मैच से भी आगे विश्वकप है और भारतीय क्रिकेट टीम का सफर इस प्रतियोगिता में लंबा रहेगा। यह तो सभी जानते ही हैं कि टीम इंडिया इस समय खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है।

बड़ी प्रतियोगिताओं में हालांकि हमने देखा है कि फेवरेट टीमें कम ही खिताब जीत पाती है और कोई कोई अंडरडॉग आकर कुछ ना कुछ करामात कर जाता है।

ब्रायन लारा ने भारतीय अभियान पर ये भविष्यवाणी की-

ब्रायन लारा ने भारतीय अभियान पर ये भविष्यवाणी की-

लारा को भी ऐसे ही लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह एक ऐसी प्रतियोगिता है जहां उनके पास हारने के लिए काफी कुछ है क्योंकि वह पहले ही खिताब के प्रबल दावेदार हैं। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस प्रतियोगिता में अपने पहले मुकाबले से शुरुआत करने जा रही है जो दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है और दोनों ही टीमों की नजरें जीत पर है।

इस मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए लारा कहते हैं, "यह वर्ल्ड कप भारत के लिए दांव पर है क्योंकि अगर वह हारे तो अपनी गलतियों से हारेंगे। मैं भारत को नॉक आउट स्टेज में देखता हूं और यह निश्चित तौर पर उनके ऊपर है कि वह किस तरीके से आगे बढ़ते हैं।"

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी भारत को टक्कर देंगी- लारा

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी भारत को टक्कर देंगी- लारा

वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाजों में से एक रहे ब्रायन लारा ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों का भी नाम लिया और कहा कि ये टीमें भी इंडिया के सामने चैलेंज पैदा करने का दम रखती हैं। लारा कहते हैं, "निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी बाकी टीम में भी है जो कि प्रतियोगिता में आखिर तक जाने का दम रखती हैं। यह एक हार्ड वर्क होने जा रहा है और मैं इसकी और देखने के लिए वाकई में उत्सुक हूं।"

भारतीय टीम के लिए सुपर 12 मुकाबले आज आज यानी 24 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे जहां पर सबकी निगाहें विराट कोहली पर होंगी। दरअसल भारतीय कप्तान T20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में कप्तानी को विदाई दे रहे हैं जो कि एक भावुक बात है। इस बात की भी उत्सुकता जगी है कि पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली हार्दिक पंड्या का उपयोग किस तरह से करते हैं क्योंकि हमने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय हार्दिक पंड्या को बड़ा ही साधारण खिलाड़ी पाया था। वह घटिया बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंदबाजी उनके बस की बात दिखाई नहीं दे रही थी।

हार्दिक पांड्या को लेकर प्लानिंग-

हार्दिक पांड्या को लेकर प्लानिंग-

हालांकि कोहली ने मैच से पहले कहा है कि हार्दिक पंड्या टीम के मैनेजमेंट की प्लानिंग में आते हैं और उनसे फिनिशर के रोल की भी उम्मीद कर रही है। यानी कि हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी भी विराट कोहली के लिए फिलहाल काफी दिखाई दे रही है।

विराट कोहली ने कहा था कि नंबर 6 एक ऐसी जगह है जिसको आप रातों-रात नहीं भर सकते इसलिए मैं हमेशा उनको सपोर्ट करता हूं और ऑस्ट्रेलिया में भी उनको सपोर्ट किया था और हम जानते हैं कि उन्होंने T20 सीरीज में क्या किया। हार्दिक किस तरीके से पूरी लय में होने पर विपक्षी टीम के हाथों से मैच को छीन कर ले जाते हैं।

कोहली बताते हैं कि हार्दिक पंड्या की शारीरिक कंडीशन गेंदबाजी करने के लिए बेहतर दर बेहतर होती जा रही है और वे इस टूर्नामेंट की किसी स्टेज में कम से कम टीम के लिए 2 ओवर कर सकते हैं।

IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए फैंस कर रहे हैं हवन, सभी खिलाड़ियों के लिए मांगा आशीर्वाद

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 18:30 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+