For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: दूसरे टी-20 में जीत के बाद कोहली ने दिया युवाओं के नाम ये संदेश

मोहाली: टीम इंडिया ने अपने घरेलू सत्र की शुरुआत जीत के साथ करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को दूसरे टी-20 मुकाबले में 7 विकेटों से धूल चटा दी। इस सीरीज का पहली मैच धर्मशाला में बारिश के चलते धुल गया था जिसके कारण भारत को पहली जीत के लिए मोहाली टी-20 का इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है। भारत ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के दिए गए 150 रनों के लक्ष्य को आसानी से 19 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

युवाओं की तारीफ-

युवाओं की तारीफ-

विश्व कप के बाद पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे शिखर धवन (40) और कप्तान विराट कोहली के नाबाद 72 रनों की बदौलत भारत इस मैच में कभी भी फंसता हुआ दिखाई नहीं दिया। कोहली को इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है, उन्होंने 52 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाए। कोहली ने मैच के बाद पिच के साथ गेंदबाजों की भी तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं की भी तारीफ करते हुए कहा, 'जब तक युवा खिलाड़ी मुश्किल हालातों में अच्छा खेल दिखाते रहेंगे, वे भविष्य के लिए अपना दावा मजबूत करते रहेंगे। हमारे लिए ये काफी अच्छे संकेत हैं और युवाओं को आगे भी काफी मौके दिए जाएंगे। वे सही दिशा में जा रहे हैं।'

'आई लव दिस गेम'

इसके साथ ही कोहली ने एक बार फिर दोहराया कि भारत के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में खेलना केवल माइंडसेट का गेम है। अगर आप जीतना चाहते हैं तो आपको रास्ते मिल जाते हैं। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो आपकी इच्छा हमेशा देश के लिए जीतने पर होनी चाहिए। विराट कोहली ने जीत की खुशी ट्विटर पर भी शेयर की। टीम के साथ की कई तस्वीरों के साथ टीम इंडिया के कप्तान ने लिखा, इस खेल से प्यार है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस खेल से मुझे प्यार है। बेंगलुरु में आप सबसे मिलता हूं।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी और #INDvSA हैशटैग का प्रयोग भी किया। 3 टी-20 मैचों की सीरीज में अगला मैच बेंगलुरु में होना है।

'भद्दी तकनीक या खूबसूरत शॉट्स', जोंटी रोड्स ने बताया कोहली और स्मिथ में कौन है बेस्ट

पंत ने किया निराश, अय्यर लौटे नाबाद-

पंत ने किया निराश, अय्यर लौटे नाबाद-

इससे पहले अपनी पारी की शुरुआत करते हुए भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्कों के साथ अपना खाता खोला और उसके बाद वे आउट हो गए। वहीं, अपने खराब शॉट चयन को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया। वह सिर्फ चार रन बनाकर फारट्यून की गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर कैच आउट हो गए। जबकि वेस्टइंडीज दौर की खोज साबित हुए श्रेयस अय्यर ने विजयी चौका लगाया और वे 14 गेदों पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेंदबाजी की बात करें तो दीपक चाहर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लेकर प्रभावित किया। दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान डिकॉक (52) और बावुमा (49) ने अच्छी पारियां खेली। बाकि कोई प्रोटियाज बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

Story first published: Thursday, September 19, 2019, 6:59 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+