IND vs SA: गौतम गंभीर ने बताया, चौथे दिन भारत जीतेगा या नहीं, क्या हैं चांस
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया जोहांसबर्ग टेस्ट बचाने की कवायद कर रही है क्योंकि मैच के चौथे दिन जब प्रोटियाज बल्लेबाज खेलने के लिए उतरेंगे तब उनके पास जीत के लिए केवल 122 रनों का टारगेट होगा और 8 विकेट हाथ में होंगे। यह भारत के लिए एक मुश्किल चुनौती है क्योंकि उसके गेंदबाजों ने चौथी पारी में कुछ खास बॉलिंग नहीं की है और अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से खुद को झोंककर मैच जीतने के इरादे जता दिए हैं।

भारतीय टीम को विश्वास नहीं खोना चाहिए- गंभीर
हालांकि भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को लगता है कि भारतीय टीम को विश्वास नहीं खोना चाहिए। टीम इंडिया की मुसीबत डीन एल्गर लगातार बने हुए हैं जिनको आउट करना पूरी सीरीज में मुश्किल साबित हुआ है। वे अब भी 46 रन बनाकर क्रीज पर मजबूत हैं। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए कहा, ये केवल आठ गेंदों का मामला है। अगर आप एक अच्छा विकेट ले लेते हैं तो आप एक या दो विकेट और ले पाएंगे। आप मीडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर को गिरा सकते हैं। तो मुझे लगता है कुछ भी हो सकता है।
IND vs SA: विराट कोहली की फिटनेस पर चेतेश्वर पुजारा ने दी अपडेट, कब तक खेल पाएंगे कप्तान

गंभीर ने शार्दुल ठाकुर की तारीफ की-
गंभीर ने शार्दुल ठाकुर की भी तारीफ की जिन्होंने इस मैच में जान लगाने वाली बॉलिंग की। ठाकुर ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में एक अहम विकेट तब लिया जब एडम मार्कम तीसरे दिन ही मैच खत्म करने के हिसाब से बैटिंग करने लगे थे।
गंभीर कहते हैं, एडम मार्कम वो इंसान हैं जिसने इस टीम को बहुत जबरदस्त शुरुआत दी क्योंकि एक अहम शुरुआत बहुत जरूरी होती है। जब आप जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों का सामना करते हो तो शार्दुल ठाकुर जैसे बॉलर को हल्के में लेने की भूल कर सकते हो। लेकिन ये एक अच्छा ओवर था। ये केवल एक गेंद का मामला नहीं है बल्कि उस ओवर में ही शानदार बॉलिंग की गई।

भारत के लिए चीजें घटित हो सकती हैं-
गंभीर कहते हैं, "मुझे लगता है कि शार्दुल बहुत, बहुत अच्छे थे। वह अपनी योजनाओं पर अड़े रहे, अपनी योजनाओं के बाहर कुछ भी नहीं किया और बस अच्छी लाइन और लेंथ की गेंदबाजी करते रहे और उसे उसका इनाम भी मिला। क्योंकि विकेट के बाहर बहुत कुछ हो रहा है। जब विकेट से बाहर बहुत कुछ हो रहा हो, तो आपको बहुत अधिक प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए मैं कहता हूं कि चीजें कल भी हो सकती हैं क्योंकि आपको बस विश्वास रखने और अच्छी डिलीवरी के बारे में सोचते रहने की जरूरत है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
