IND vs SA : बुमराह ने मारा जबरदस्त छक्का, ऐसा था स्टैंड पर बैठी संजना का रिएक्शन (VIDEO)
डरबन : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में जारी है। इस मुकाबले में विराट कोहली चोटिल होने के कारण बाहर हैं, जिसके चलते केएल राहुल ने कप्तानी संभाली हुई है। राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने पहली पारी में कुल 202 रन बनाए, जिसमें राहुल की अर्धशतकीय पारी शामिल रही, लेकिन टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फेल रहा। राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका, लेकिन अंतिम समय निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट खेले। वहीं जसप्रीत बुमराह के बल्ले से भी बेहतरीन शाॅट निकलते दिखे दिसकी बदाैलट टीम का स्कोर 200 तक पहुंच सका।
यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से
बुमराह ने 11 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनका छक्का देखने के लायक था, जिसके देख ना सिर्फ फैंस खुश हुए बल्कि उनकी पत्नी संजना गणेशन भी हैरान रह गईं। मैच के 62वें ओवर में बुमराह ने तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की गेंद पर यह छक्का लगाया। इस ओवर की तीसरी गेंद रबाडा ने डाली, लेकिन बुमराह आक्रामक रूप में नजर आए। उन्होंने गेंद को हुक किया और सीधा 6 रन के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया।
इस दाैरान बुमराह का छक्का देखकर स्टैंड पर बैठी उनकी पत्नी संजना गणेशन ताली बजाती नजर आईं। साथ ही वह मुस्कुरा रही थी। इस दाैरान बुमराह के छक्के पर संजना का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
Jasprit Bumrah Six pic.twitter.com/v0ILKOMtfS
— Mohit Grover 😷 (@mgmohitgrover) January 4, 2022
वहीं मैच की बात करें पहले दिन के खेल में साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा। राहुल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। लेकिन अग्रवाल के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ाने लगी। अग्रवाल 26 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद चेतेश्वर पुजारा (3) और अजिंक्य रहाणे (0) भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद हनुमा विहारी ने कप्तान राहुल के साथ मिलकर पारी को बचाने की कोशिश की, लेकिन विहारी 20 रन आउट हो गए। इस बीच राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह भी 50 रन बनाकर आउट हो गए और अश्विन के अलावा भारत की ओर से कोई भी अच्छा नहीं खेल पाया। अश्विन ने 46 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के युवा गेंदबाज मार्को यान्सिन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। ओलिवर और रबाडा ने तीन-तीन विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
