For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA, 1st Test: पुजारा ने खोला पारी देर से घोषित करने के पीछे राज

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को कहा कि एक ही प्रारूप में खेलते रहने के चलते उन्हें जल्द से जल्द इस फॉर्म में लौटने की जरूरत होती है। पुजारा ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में 148 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को यहां कहा कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी की समाप्ति की घोषणा इस तरह से की ताकि पांचवें दिन उन्हें थोड़ी नरम गेंद के साथ शुरुआत नहीं करनी पड़े। भारत ने दूसरी पारी में 67 ओवर खेले और चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की। साउथ अफ्रीका ने 395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 11 रन बनाए हैं।

पुजारा से पूछा गया कि क्या पारी समाप्त घोषित करने का समय सही था, उन्होंने कहा, 'हां ऐसा था। हम बहुत अधिक ओवर नहीं करना चाहते थे क्योंकि हम चाहते थे कि पांचवें दिन के शुरू में गेंद ठोस बनी रहे। आप गेंद के नरम पड़ जाने के बाद बहुत अधिक ओवर नहीं करना चाहते क्योंकि ऐसे में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है।'

और पढ़ें: कमाई के मामले में 100वें नंबर पर हैं विराट कोहली, 3 गुना ज्यादा कमाते हैं NBA खिलाड़ी

उन्होंने कहा, 'हमने आज (डीन एल्गर का) महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। इसलिए टीम के तौर पर आज के खेल से हम खुश हैं।'

पुजारा ने 81 रन बनाए और दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा के साथ 169 रन की साझेदारी की। उन्हें लगता है कि पांचवें दिन इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि पांचवें दिन यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं होगी और इससे स्पिनरों को थोड़ा मदद मिलेगी। हम देख चुके हैं कि पिच से असमान उछाल मिल रही है और इसलिए तेज गेंदबाजों की भूमिका भी अहम होगी। अभी स्पिनरों के लिहाज में पिच में काफी खुरदुरापन है और पांचवें दिन दरारें कुछ और बढ़ जाएंगी।'

और पढ़ें: बेन स्टोक्स ने बताया विराट और रोहित के बीच 'गाली' कनेक्शन, जानें क्या बोले

पुजारा को लगता है कि रविंद्र जडेजा खुरदुरे स्थलों का अच्छा उपयोग कर सकता है क्योंकि कुछ गेंदे या तो तेजी से उठ रही है या नीची रह रही हैं। उन्होंने कहा, 'इस तरह के स्थानों से स्पिनरों को अधिक उछाल मिलेगी। अगर हम एल्गर के लिए की गई जड्डू (जडेजा) की गेंद की असमान उछाल को देखें तो मुझे लगता है कि गेंद दरार पर पड़ने के बाद थोड़ा नीचे रह गई थी। इसलिए अगर असमान उछाल हो तो मुझे लगता है कि स्पिनर दरारों पर गेंद टप्पा करवाना पसंद करेंगे। लेकिन इस तरह की पिचों पर तेज गेंदबाजों को खेलना भी मुश्किल होगा।'

पुजारा ने दोपहर के सत्र में ड्रिंक्स ब्रेक के बाद तेजी से रन बनाए। इससे पहले उनके लिए रन बनाना आसान नहीं था।

और पढ़ें: 'हिटमैन' रोहित ने दूसरी पारी में भी ठोक डाला शतक, इस बार बनाए 3 बड़े रिकाॅर्ड्स

उन्होंने कहा, 'यह बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच थी। इस पर स्ट्राइक रोटेट करना आसान नहीं था। इस पर सही टाइमिंग से शॉट मारना आसान नहीं था फिर जिस तरह से मैं खेलता हूं तो शुरू में मुझे थोड़ी मुश्किल लग रही थी। मैं जानता था कि एक बार पांव जमाने के बाद मैं पिच की गति को समझ लूंगा। इसे समझने के बाद मैंने अपने शॉट खेले।'

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 21:56 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+