IND vs SA : टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले खुश हुए द्रविड़, जानिए क्या किया खिलाड़ियों ने ऐसा
डरबन : न्यूजीलैंड को मात देने के बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में जीत का परचम लहराने के लिए तैयार है। भारतीय बल्लेबाजों ने आज सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अच्छे माहौल में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय टीम इस समय भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नेट्स में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है। आज प्रैक्टिस का दूसरा दिन था। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, लेकिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों को नेट में अच्छी प्रैक्टिस करने और अच्छा उत्साह रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों की प्रैक्टिस देख खुशी भी जताई।
यह भी पढ़ें- जोट रूट के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, अजीब तरीके से दाैड़े तो हंस पड़े रिकी पोंटिंग

कही ये बात
राहुल द्रविड़ ने कहा, 'पहले टेस्ट की तैयारी के लिए अगले तीन दिन हमारे लिए काफी अहम हैं। बीसीसीआई ने तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है। उन्होंने कहा "आज जिस माहौल में हमने विकेटों पर अभ्यास किया, वहां बल्लेबाजी करना बिल्कुल आसान नहीं था। बल्लेबाजों ने जिस तरह से प्रैक्टिस की है उससे मैं बहुत खुश हूं।"

गेंदबाजी कोच ने दी गेंदबाजों को सलाह
बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों का भी टेस्ट हुआ। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि सही समय पर गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था। गेंदबाजी कोच ने कहा, "हम अभ्यास करने गए थे, उस समय हमने सोचा था कि यहां सीधी धूप होगी, लेकिन बादल छाए रहे। गेंदबाजों के लिए ऐसा माहौल चुनौतीपूर्ण होता है। गेंद को सही लाइन पर फेंकना आसान नहीं रहता है। आपको ऐसे माहौल के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि टेस्ट मैचों में आपको ऐसे माहौल में खेलना होता है। आपको इस माहौल का फायदा उठाने में सफल होना चाहिए।" तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की।
|
'विराट सेना' के पास है तैयारी करने का समय
भारतीय टीम के 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका पहुंचने के बाद से ही टीम इंडिया स्थानीय माहौल में ढलने की तैयारी कर रही है। 'विराट सेना' के पास टेस्ट से पहले तैयारी के लिए 10 दिन का समय है। इस साल के ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरे में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसी वजह से भारत ऑस्ट्रेलिया को अपने ही देश में अपने वश में करने में सफल रहा। भारत साउथ अफ्रीका में उसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेगा। भारतीय गेंदबाज टेस्ट की दोनों पारियों में संयुक्त रूप से 20 विकेट लेने का लक्ष्य रखेंगे। भारतीय टीम चाहेगी कि हर हाल में साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना पूरा किया जाए। भारतीय टीम पिछले कुछ सालों में विदेशों में कई बड़ी जीतें दर्ज कर चुकी हैं। हाल ही में इंग्लैंड को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3 मुकाबले जीते थे, लेकिन आखिरी मैच कोरोना के चलते कैंसिल कर दिया गया था।
देखें पूरा शेड्यूल-
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट मैच - 26 से 31 दिसंबर, सेंचुरियन
दूसरा टेस्ट - 3-7 जनवरी, जोहान्सबर्ग
तीसरा टेस्ट मैच- 11 से 15 जनवरी, केपटाउन
वनडे सीरीज
पहला वनडे - 19 जनवरी 2022, पर्ल
दूसरा वनडे - 21 जनवरी 2022, पर्ल
तीसरा वनडे - 23 जनवरी, केप टाउन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
