IND vs SA : भारत को लगा झटका, बुमराह दर्द से कराहते हुए मैदान पर लेटे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में फिलहाल अपना पलड़ा भारी रखा हुआ है। भारत ने पहली पारी मं 327 रन बनाए फिर गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 32 के स्कोर पर 4 विकेट झटक लिए। हालांकि इस दाैरान भारतीय टीम को उस समय झटका लगा जब उनके अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। लिहाजा, उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें- Flashback 2021 : इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज रहे किस्मत वाले, 'जीरो' पर आउट होने से बच गए

लंच ब्रेक के बाद हुआ हादसा
भारत को पहली सफलता बुमराह ने दिलाई। उन्होंने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को आउट कर दिया। एल्गर 1 रन बनाकर चलते बने। बुमराह की गेंद इतनी जबर्दस्त थी कि एल्गर को गेंद पढ़ने तक का मौका नहीं दिया, जिससे विकेट के पीछे खड़े पंत ने उनका कैच लपक लिया। हालांकि लंच ब्रेक के बाद बुमराह के साथ हादसा हुआ, जिससे सभी चिंता में पड़ गए।

टखना अचानक मुड़ गया
हुआ ऐसा कि बुमराह अपने छठे ओवर में चोटिल हो गए। 11वें ओवर की पांचवीं गेंद फेंकते हुए बुमराह जैसे ही अपने फॉलो थ्रू पर गए तो उनका टखना अचानक मुड़ गया। उसी समय बुमराह इतने दर्द में थे कि वो मैदान पर लेट। बुमराह को दर्द में देख भारतीय टीम की फीजियो टीम मैदान पर आ गई और उन्हें अपने साथ बाहर ले गई। वहीं बीसीसीआई ने इस घटना पर जानकारी देते हुए कहा, ''पहले टेस्ट की पहली पारी में गेंदबाजी करते समय जसप्रीत बुमराह के दाहिने टखने में मोच आ गई। फिलहाल मेडिकल टीम उसकी निगरानी कर रही है। उनके विकल्प के तौर पर श्रेयस अय्यर मैदान पर हैं।''

हो सकते हैं दूसरे टेस्ट से बाहर
बुमराह का पैर मोच खा चुका है। इसकी चोट जल्द ठीक होने की संभावन बहुत कम रहती है। फीजियो टीम ने हालांकि तुरंत उनके पांव में गर्म पट्टी बांध दी थी, लेकिन वो फिलहाल मैदान पर लाैट पाएंगे, यह मुश्किल दिख रहा है। भारत को अपना दूसरा टेस्ट 3 जनवरी को खेलना है। ऐसे में 5 दिनों में उनकी चोट कवर होना मुश्किल ही नजर आ रहा है। ऐसे में संभावना है कि वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो जाएं। फिलहाल मैच पर भारत का पलड़ा भारी है। बुमराह ने मैदान छोड़ने से पहले सिर्फ 5.5 ओवर फेंके थे, जिसमें कीमती विकेट शामिल था। अब मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज व शार्दुल ठाकुर पर अधिक जिम्म्मेदारी आ चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
