Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA : आखिर केएल राहुल बन ही गए उप-कप्तान, देखें पूरा शेड्यूल, कब-कहां होंगे मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा कैसा होगा यह देखना दिलचस्प रहेगा। भारतीय टेस्ट टीम साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। नवनियुक्त टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में उनकी जगह चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने इस बारे में ट्वीट किया।

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS : टूट गया सचिन का बड़ा रिकाॅर्ड, जो रूट ने गावस्कर को भी छोड़ा पीछे

बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी करते हुएकहा, "रोहित शर्मा चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह पर राहुल को उप-कप्तान बनाया गया।" यह निर्णय यह भी संकेत दे सकता है कि चयनकर्ता राहुल को रोहित और कोहली के बाद कप्तानी की भूमिका के लिए भविष्य के विकल्पों में से एक के रूप में देख रहे हैं। ये खबर अजिक्य रहाणे के लिए निराशाजनक हो सकती है क्योंकि माना जा रहा था कि रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद रहाणे को भी यह जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीसीसीआई रहाणे के माैजूदा प्रदर्शन से नाखुश है। ऐसे में वह ऐसे युवा को जिम्मेदारी देना चाहते थे जो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सके। फिलहाल राहुल तीनों फाॅर्मेट के उप-कप्तान बन चुके हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रियांक पांचाल।
स्टैंडबाय खिलाड़ी- नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला।

देखें पूरा शेड्यूल-
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट मैच - 26 से 31 दिसंबर, सेंचुरियन
दूसरा टेस्ट - 3-7 जनवरी, जोहान्सबर्ग
तीसरा टेस्ट मैच- 11 से 15 जनवरी, केपटाउन

वनडे सीरीज
पहला वनडे - 19 जनवरी 2022, पर्ल
दूसरा वनडे - 21 जनवरी 2022, पर्ल
तीसरा वनडे - 23 जनवरी, केप टाउन

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 17:55 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+