For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs AUS : टूट गया सचिन का बड़ा रिकाॅर्ड, जो रूट ने गावस्कर को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में पहली पारी के दाैरान 62 रनों की पारी खेली। इसी के साथ रूट ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एख बड़ा रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। जी हां, रूट एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। रूट ने इस साल 1600 से अधिक टेस्ट रन बना दिए हैं। वहीं सचिन ने किसी एक साल में 1562 टेस्ट रन बनाए थे। इसके अलावा रूट ने सुनील गावस्कर को भी पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1555 रन बनाए थे।

सचिन ने 2010 में 14 मैचों की 23 पारियों में 1562 रन बनाए थे, जिसमें 7 शतक व 5 अर्धशतक शामिल थे। वहीं रूट ने अभी तक 14 मैचों की 26 पारियों में 1606 रन बना लिए हैं। उन्होंने 6 शतक व 3 अर्धशतक जमाए हैं। अब रूट के पास साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ को पछाड़ने का माैका है जिन्होंने 2008 में 1656 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- इस साल इन 5 गेंदबाजों का रहा जलवा, लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट

रूट ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान माइकल वॉन को पीछे छोड़ दिया था। माइकल वाॅन ने 2002 में 1481 टेस्ट रन बनाए थे। लेकिन अब रूट किसी एक साल में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बन गए।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने की सूची में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ हैं, जिन्होंने 2006 में सिर्फ 11 टेस्ट में 99.33 की औसत से 1788 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के महान विव रिचर्ड्स 1976 में 11 टेस्ट में 90.00 की औसत से 1710 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय महान गावस्कर और तेंदुलकर क्रमशः 1555 रन (1979) और 1562 रन (2010) के साथ सातवें और छठे स्थान पर हैं। वहीं रूट अब चाैथे स्ठान पर है, लेकिन इस साल के अंत से पहले उन्हें एक और मैच खेलने को मिलेगा, जिसमें अगर वो रन बरसाते हैं तो वह मोहम्मद युसूफ का रिकाॅर्ड भी तोड़ सकते हैं।

Story first published: Saturday, December 18, 2021, 15:10 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+