INDvSA: भारतीय टेस्ट इतिहास में रोहित-मयंक की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 के बाद भारत के घरेलू सत्र का टेस्ट सीजन शुरू हो चुका है। इससे पहले भारत ने कैरेबियाई दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया था। अब भारत 2 अक्टूबर से अपने जमीं पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज का पहला टेस्ट विशाखापत्तनम में हो रहा है। यह मैच भारत के नजरिए से कई मायनों में खास है। एक तो भारत के लिए यह उसकी जमीन पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत है, दूसरे रोहित शर्मा इस मैच में ओपनर के तौर पर अपनी नई टेस्ट पारी शुरू कर रहे हैं।

रोहित शर्मा का ओपनिंग 'टेस्ट'
28 टेस्ट मैचों में अब तक 40 की औसत से रन बनाने वाले रोहित ने इससे पहले मध्यक्रम पर भारत के लिए बल्लेबाजी की है और उनको मौके भी यदा-कदा ही मिलते रहे हैं। पिछले कैरेबियाई दौरे पर तो रोहित को एक भी टेस्ट खेलने को नहीं मिला था। उस दौरे पर बतौर ओपनर केएल राहुल की असफलता ने रोहित के लिए सलामी क्रम पर दरवाजें खोल दिए और अब सभी क्रिकेट प्रेमी इस कलात्मक बल्लेबाज से वनडे क्रिकेट जैसी अभूतपूर्व सफलता की उम्मीद कर रहे हैं। रोहित ने विशाखापत्तनम में मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत की है। इस शुरुआत के साथ ही इस जोड़ी ने एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
शास्त्री को कोच चुनने वाली समिति से रंगास्वामी के बाद कपिल देव ने भी दिया इस्तीफा

रोहित मयंक की जोड़ी का अनोखा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने तो इससे पहले भारत में कभी भी अपने टेस्ट मैचों में ओपनिंग नहीं की है। उनके साथी मयंक अग्रवाल हालांकि एक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर अपना करियर पहले ही शुरू कर चुके हैं। लेकिन यहां मजेदार बात यह है कि मयंक भी भारतीय सरजमीं पर पहली बार ओपनिंग कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले उन्होंने केवल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में ही अपने टेस्ट मैच खेले हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि रोहित और मयंक दोनों ही ऐसे ओपनर बन गए हैं जिन्होंने भारत की जमीन पर इससे पहले कभी ओपनिंग ही नहीं की। ऐसा भारतीय टेस्ट इतिहास में केवल छठीं बार हुआ है। सबसे पहले वाजिर अली और जे नवाले की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 1933-34 में यह रिकॉर्ड बनाया था। फिर उसी साल ही एन जाओमल और डी हुसैन की जोड़ी ने यह रिकॉर्ड दोहराया।

भारतीय टेस्ट की कुछ दिलचस्प जोड़ियां-
इसके बाद 1948-49 में (वेस्टइंडीज के खिलाफ) वी मांकड और केसी इब्राहिम की जोड़ी ऐसी बनी जिसने घरेलू मिट्टी पर कभी भी टेस्ट में ओपन नहीं किया था। उसके बाद आबिद अली औरर चेतन चौहान ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1969-77 में ऐसा किया था। 1972/73 में सुनील गावस्कर और आर पारकर की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसा ही टेस्ट खेला था। और अब 2019-20 में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने विशाखापत्तनम में शुरुआत की है। इस जोड़ी ने इससे पहले कभी भी घरेलू जमीन पर टेस्ट मैचों में ओपनिंग ही नहीं की। रोहित शर्मा ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 149 रन बनाए हैं और उनका औसत केवल 12.41 रहा है। रोहित निश्चित तौर पर इस आंकड़े को बदलना चाहेंगे।
एशिया में घूमती गेंदों पर खुल जाती है दक्षिण अफ्रीका की पोल, अकेले अश्विन-जडेजा ही हैं काफी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
