रोहित के दोहरे शतक की आंधी में उड़े दिग्गजों के रिकार्ड, इस मामले में ब्रेडमैन भी हुए पीछे
रांची: रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम टेस्ट की तरह से रांची में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन रोहित ने अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। अपने टेस्ट करियर के पहले दोहरे शतक को रोहित ने जिस अंदाज से लगाया है वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रोहित ने केवल 255 गेंदों में 212 रनों की पारी खेली जिसमें 28 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 83.14 रहा जो टेस्ट क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी में बरकरार रखना काफी मुश्किल माना जाता है।

छक्के के साथ दोहरा शतक, अफ्रीका को कूटने का रिकॉर्ड-
रोहित ने छक्के के साथ 200 रन पूरे किए और वे ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिसने छक्के के साथ अपना दोहरा टेस्ट शतक पूरा किया। रोहित हिटमैन इसलिए ही कहे जाते हैं। वनडे क्रिकेट में दोहरे शतकों के कारण पहचान पा चुके रोहित के लिए यह बस टेस्ट में दोहरे शतक की शुरुआत ही मानी जानी चाहिए। उम्मीद है आगे और भी दोहरे टेस्ट शतक उनके बल्ले से निकलेंगे। इसके साथ ही रोहित भारत के ऐसे पहले बल्लेबाज बन चुके हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 500 प्लस का स्कोर खड़ा कर दिया है। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1996/97 में 388 रन प्रोटियाज के खिलाफ बनाए थे।
INDvsSA: 87 साल के लंबे समय बाद रोहित-मयंक की जोड़ी ने लिखा नया टेस्ट इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार बना ये रिकॉर्ड-
रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में 500 प्लस रन करने वाले भारत के पांचवें ओपनर हैं। इससे पहले विनू मांकड, बुधी कुंदरन, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग ये कारनामा कर चुके हैं। इतना ही नहीं दुनिया के एकमात्र ऐसे टेस्ट ओपनर बन गए हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में दो बार 150 प्लस का स्कोर खड़ा किया है। रोहित ने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में भी 150 का स्कोर पार करते हुए 176 रन बनाए थे। वे ऐसा करने वाले ओवरऑल 8वें और भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं।

घरेलू जमीन पर औसत में ब्रेडमैन भी पीछे-
रोहित का घरेलू टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन सीधा ब्रेडमैन के रिकॉर्ड तक पहुंच रहा है। रोहित की अभी शुरुआत है और उन्होंने यह धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए अब तक 99.84 की औसत के साथ बैटिंग की है। यह डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड से भी शानदार है क्योंकि ब्रेडमैन ने ऑस्ट्रेलिया में घरेलू जमीन पर खेलते हुए 98.22 के औसत से रन बनाए थे। जहां तक मैच की बात है। जहां तक इस मैच की बात है तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 400 रनों का स्कोर पार कर लिया है। पहली पारी में रोहित के अलावा अंजिक्य रहाणे ने भी शतक लगाया है। रहाणे ने 115 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
