For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा टेस्ट जीतना भी मुश्किल, सिक्के की उछाल ने किया बड़ा इशारा

नई दिल्ली: क्रिकेट में टॉस की कई बार यह कहकर आलोचना होती है कि इस पर कई बार मैच का परिणाम भी तय हो जाता है। पिचों के हिसाब से टॉस जीतना किसी भी कप्तान के लिए काफी मायने रखता है ऐसे में दोनों ही टीमों के कप्तानों की किस्मत का बड़ा हिस्सा सिक्के के साथ हवा में कलाबाजियां खा रहा होता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट मैच में भी टॉस हुआ। सिक्का उछला और कप्तान कोहली के पक्ष में जा गिरा। जिसके चलते भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

साउथ अफ्रीका से फिर नाराज हुआ टॉस-

साउथ अफ्रीका से फिर नाराज हुआ टॉस-

वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लिए अजीब ही टॉस साबित हुआ। विश्व कप से ही लगातार हार से जूझ रहे फाफ को टॉस ने भी दगा दिया और वे सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी टॉस हार गए। मजेदार बात यह है कि यह एशिया में टेस्ट मैचों के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने लगातार 9वां टॉस हारा है। इन हारे हुए 9 टॉस में से अफ्रीकी टीम को एक में भी जीत नसीब नहीं हुई। जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 2 मैचों में ड्रा का लेकिन जीत नहीं मिली।

क्या कहता है टॉस का इशारा-

क्या कहता है टॉस का इशारा-

इससे भी ज्यादा मजेदार आंकड़े फाफ डु प्लेसिस के हैं जो बड़े ही अजीबोगरीब हैं। फाफ ने प्रोटियाज कप्तान के तौर पर विदेशी दौरो पर बहुत टॉस हारे-जीते हैं। कई टॉस तो लगातार जीते हैं और फिर लगातार हार गए हैं। फाफ ने बतौर कप्तान शुरुआती सात टेस्ट मैचों में एक भी टॉस नहीं हारा। जबकि पिछले छह टेस्ट मैचों में फाफ को सभी टॉस हारने पड़ गए हैं। एशिया में दक्षिण अफ्रीका का लगातार 9 टॉस हारने का रिकॉर्ड तो यही इशारा कर रहा है कि प्रोटियाज टीम इस बार भी टेस्ट मैच जीतने नहीं जा रही है।

INDvSA, 2nd Test: मैदान में उतरते ही गांगुली से आगे निकले कोहली, बनाया शानदार रिकॉर्ड

मयंक ने फिर कर दिया कमाल-

मयंक ने फिर कर दिया कमाल-

जहां तक मैच की बात है तो भारत की टॉस जीतकर शुरुआत खास नहीं रही और पिछले मैच के हीरो रोहित 14 रन बनाकर ही आउट हो गए। लेकिन उसके बाद मयंक और पुजारा ने पारियां संभाल ली। मयंक ने लगातार दूसरा टेस्ट शतक ठोक डाला। जबकि पुजारा ने भी पचासा ठोका। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज अपनी-अपनी उपलब्धियों के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और आउट हो गए। सीरीज का पहला मैच भारत 203 रनों से जीत चुका है। अगर भारत यह मैच जीतता है तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त भी ले लेगा।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 15:47 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+