For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जहीर खान बोले- भारत में अब टैलेंज से भरे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपने करियर के दौरान टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कई मैचों में टीम को जीत दिलाई। जहीर के बाद कई तेज गेंदबाजों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और अभी भी नए खिलाड़ी आ रहे हैं। अब इसी कड़ी में जहीर ने बड़ा रिएक्शन दिया है। जहीर के मुताबिक भारत का क्रिकेट सिस्टम इतना अनोखा है कि इससे एक से बढ़कर एक अच्छे खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। जहीर ने कहा कि भारतीय टीम का सिस्टम फैक्ट्री की तरह है।

भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों में नई ऊंचाईयों पर पहुंची है। ऐसा प्रतीत होता है कि टीम ने लगभग सभी श्रृंखलाओं और आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। जहीर के मुताबिक यह सब कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रयास से हासिल हुआ है। जहीर के मुताबिक, भारतीय टीम के किसी भी बड़े दौरे पर जाने से पहले ए टीम का दौरा होता है। इसलिए टीम के पास इतने सारे विकल्प मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- ये खिलाड़ी लंबे समय तक खेल सकता है, कोहली ने भी कह दी बड़ी बात

भारतीय टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है
जहीर खान एक क्रिकेट वेबसाइट से बात कर रहे थे। उन्होंने इस दाैरान कहा, ''भारतीय टीम जिस क्वालिटी का निर्माण कर रही है वह एक फैक्ट्री की तरह है। अब टैलेंज से भरे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यह सिस्टम लगातार प्लेयर्स क्रिएट कर रहा है। साथ ही कई खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं, जो खेलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसका श्रेय अन्य टीमों के मुकाबले भारत को जाता है। भारत ए और अंडर-19 दौरों से खिलाड़ियों को जगह मिलती है। इसलिए आपको ऐसे खिलाड़ी मिलते हैं जो पहले से ही तैयार हैं और इससे टीम को काफी फायदा होता है।''

इस बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टेस्ट सोमवार (6 दिसंबर) को खत्म हुआ। भारत ने मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया। भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 276 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत ने शुरू से ही मैच में सबसे आगे रहते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 540 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 167 रन बनाए और टीम ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रनों तक ढेर हुई थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड भी टेस्ट सीरीज से पहले टी20 सीरीज में 3-0 से हार चुका था और भारत दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सका है।

Story first published: Tuesday, December 7, 2021, 23:09 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+