Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इधर से डाल, आउट करेंगे इसको- एल्गर के विकेट के लिए कोहली ने बनाया बुमराह के साथ प्लान

नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट मैच जारी है जहां पर टीम इंडिया पहले मुकाबले में जीत की ओर देख रही है। भारत ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को सस्ते में आउट भी कर दिया है लेकिन प्रोटियाज कप्तान डीन एल्गर एक ठोस पारी खेलते हुए दिखाई दिए। भारत को मैच के पांचवे दिन 6 विकेट की दरकार थी जबकि दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 211 रन चाहिए थे।

एल्गर का विकेट लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका को समेटना काफी आसान साबित हो जाएगा इसलिए विराट कोहली इस विकेट के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। भारतीय कप्तान को जसप्रीत बुमराह को निर्देश देते हुए सुना गया।

जस्सी, इधर से डाल, आउट करेंगे इसको-

जस्सी, इधर से डाल, आउट करेंगे इसको-

दरअसल पिच पर क्रेक बना हुआ था और विराट कोहली चाहते थे कि तेज गेंदबाज इसका फायदा उठाएं।

कोहली को बुमराह को यह कहते हुए सुना गया, "जस्सी, इधर से डाल, आउट करेंगे इसको।" इसके बाद बुमराह राउंद द विकेट गेंदबाजी करते हुए आए ताकी क्रेक का फायदा उठाया जा सके।

बुमराह को तब एल्गर का विकेट भले ही नहीं मिला लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और मैच के चौथे दिन 11.5 ओवर में 22 रन खर्च करके 2 विकेट लिए।

मिल्खा सिंह की इच्छा पूरी करने पर कैसा लगा, नीरज चोपड़ा ने दिया ये जवाब

बुमराह की शानदार गेंदबाजी-

बुमराह की शानदार गेंदबाजी-

बुमराह ने पहले वान डर दुसै को चलता किया और फिर केशव महाराज को बोल्ड कर दिया। इन दो विकेटों ने भारत को मैच में मजबूत कर दिया। महाराज को जो यॉर्कर फेंकी गई वह बहुत ही घातक थी। बुमराह की बॉलिंग के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे दिन 40.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 94 रनों पर समेट दिया था।

बुमराह भले ही चौथे दिन एल्गर को आउट नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने पांचवें दिन अफ्रीकी कप्तान को पगबाधा करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। एल्गर ने भी आउट होने से पहले 156 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। भारत को जल्द ही एक और बड़ी सफलता क्विंटन डिकॉक के विकेट के तौर पर मिली जो मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। डिकॉक ने 28 गेंदों पर तेज 21 रन बनाए।

भारतीय टीम जीत की ओर-

भारतीय टीम जीत की ओर-

खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे। भारत की ओर से बुमराह ने अभी तक तीन, सिराज ने दो और शमी ने भी दो विकेट लिए।

भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग लग रही है और टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच जीतती हुई दिखाई दे रही है।

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 15:23 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+