
फिलहाल कोहली आगे
रविवार बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम आखिरी मैच खेलने उतरेगी। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। भारत जहां सीरीज जीतने के इरादे से साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा तो वहीं देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज की समाप्ति पर रोहित-कोहली के बीच काै न खिलाड़ी टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड कायम रखता है। कोहली फिलहाल रोहित से आगे हैं।
कोहली का ऐसा सच जो शायद ही किसी को पता हो, 11 साल पुराना वीडियो आया सामने

सिर्फ 8 रन पीछे हैं रोहित
कोहली के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 71 मैच की 66 पारियों में 50.85 की औसत से 2441 रन दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 22 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने टी-20 के 97 मैच की 89 पारियों में 4 शतक 17 अर्धशतक जड़ते हुए 2434 रन बनाए हैं और वह कोहली से सिर्फ 8 रन पीछे हैं। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि काैन सा खिलाड़ी कितने रन बरसाता है और इस छोटे फाॅर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड अपने पास रखता है।
रोहित शर्मा ने वायरल किया धवन का वीडियो, फैंस से पूछा- जट्टजी क्या कर रहे हैं

दोनों हैं धाकड़ बल्लेबाज
बता दें कि रोहित और कोहली टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज हैं। रोहित दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं। वहीं कोहली भी किसी से कम नहीं, वह भले शतक ना लगा पाए हों लेकिन वह 50.85 की सबसे तेज औसत से रन उगल रहे हैं। साथ ही सबसे ज्यादा 22 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
