Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: तीसरे टी20 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, मुख्य खिलाड़ी हुआ बाहर

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को बचाने की जुगत में लगी श्रीलंकाई टीम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और दूसरे मैच में भारतीय टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। भारत को इस मुकाबले में आसान जीत मिली। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली थी।

तीसरे मैच से बाहर हुए उडाना

तीसरे मैच से बाहर हुए उडाना

अब सीरीज के तीसरे मैच के लिए भी श्रीलंका के लिए बुरी खबर है। यह सीरीज का अंतिम मैच भी होगा जो शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा। श्रीलंका के ऑलराउंडर इसुरु उडाना इस मुकाबले से पहले अनफिट होकर टीम से बाहर हो गए हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार रात दूसरे टी 20 में भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने के दौरान खुद को घायल कर लिया था। यह तब हुआ जब उन्होंने शॉर्ट थर्ड मैन पर गेंद को रोकने का प्रयास किया। उडाना तुरंत मैदान से बाहर चले गए और फिर नहीं आए।

IND vs SL: मलिंगा ने उदाना की कमी खलने के बीच बताया हार का मुख्य कारण

दूसरे मैच में भी लंका को भारी पड़ी थी ये चोट

दूसरे मैच में भी लंका को भारी पड़ी थी ये चोट

उडाना की चोट ने श्रीलंका की गेंदबाजी को हल्का कर दिया, हालांकि दासुन शनाका ने अच्छी गेंदबाजी की और अपने चार ओवरों के कोटे में 26 रन दिए। भारत ने आखिर में सात विकेट पर 143 रन और 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को प्रारूप में लगातार चौथी हार दी।

इंदौर में हार के बाद, श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर ने कहा कि उडाना ने अपनी पीठ चोटिल कर ली है और वे काफी दर्द में हैं। मुकाबले से बाहर होने के बाद भी उडाना टीम के साथ बने रहेंगे जहां फिजियो उनकी चोट की देखरेख करेंगे।

मलिंगा ने कहा- युवाओं को मौका देने की जरूरत

मलिंगा ने कहा- युवाओं को मौका देने की जरूरत

बता दें कि श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने मैच के बाद हार के मुख्य कारणों पर बात की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे अपने "मुख्य गेंदबाज" इसुरु उदाना के बिना उतरे और निश्चित तौर पर मैच में उदाना को मिस किया गया। उदाना इस मैच का हिस्सा थे लेकिन जब भारत की बैटिंग का समय आया तो वे वार्म-अप के दौरान ही चोटिल हो गए और गेंदबाजी नहीं कर सके।

सागारिक के बर्थडे पर जहीर ने पोस्ट किया खूबसूरत मैसेज, देखिए सेलिब्रेशन की Photos

लिंगा ने कहा, वह (उदाना) हमारे मुख्य गेंदबाज हैं और इस प्रारूप में बहुत अनुभवी हैं। गेंदबाजी करने के लिए बाहर जाने से ठीक पहले वह चोटिल हो गए। वह अब ठीक हो रहा है हमें युवाओं को अवसर देने की भी जरूरत है।"

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 17:22 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+