
मनीष पांडे प्रभाव डालने में नाकाम रहे-
इन तीन मैचों की सीरीज में भी पांडे ने जुझारूपन तो दिखाया लेकिन बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे क्योंकि उन्होंने तीन मैचों में 26, 37 और 11 रन बनाए। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव एक विश्वसनीय मध्यक्रम के बल्लेबाज बनकर उभर रहे हैं। सूर्यकुमार की परफॉरमेंस पांडे के लिए खतरा है और तीसरे वनडे के बाद सूर्य कुमार से पूछा गया कि पिछले मैचों में नाकामी नाकाम होने के बावजूद पांडे नंबर 3 पर क्यों खेलते हैं?
मीराबाई चानू की जीत के बाद IOC ने की बड़ी घोषणा, कोच को इनाम में मिलेंगे इतने लाख

सूर्यकुमार यादव से पूछा गया सवाल-
इस बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव का कहना है यह पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट का फैसला है और मैं इसमें शामिल नहीं हूं। मनीष पांडे काफी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और हमने उन्हें प्रैक्टिस मैच में भी देखा है। हमने इंट्रा स्क्वायड मैच भी खेले हैं और पिछले मुकाबले में भी वह बहुत अच्छे दिख रहे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। उनका टीम में होना या ना होना मेरे ऊपर नहीं है और मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता।"

एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं यादव-
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 225 रन बनाए जिसमें पृथ्वी शॉ ने 49 और संजू सैमसन ने 46 रन बनाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से 36 गेंदों में 40 रन बनाने में कामयाब रहे। अब भविष्य में उम्मीद की जाएगी कि यादव अपनी पारियों को बड़ा भी करें। भारत के इस स्कोर के जवाब में श्रीलंका को कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने 45 ओवर का यह मुकाबला 39 ओवर में ही जीत लिया। अब दोनों टीमों के बीच t20 सीरीज खेली जानी है जो कि तीन मैचों की होगी और यहां एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव पर नजरें रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
