मुंबई। गुरूवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अप्रत्याशित रूप से टीम इंडिया को पटखनी देने वाली वेस्टइंडीज टीम ने अपनी जीत के साथ उस टोटके को भी सही साबित कर दिया जिसके लिए ये स्टेडियम क्रिकेट पंडितों के बीच बदनाम है।
यह अभी तक का इतिहास रहा है कि वानखेड़े स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैचों में कभी भी टॉस जीतने वाली टीम मैच नहीं हारी है और कल के मैच में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी टॉस हारे थे, जो कि टीम इंडिया की हार की मुख्य वजहों में से एक है।
क्या है इतिहास..
आपको बता दें कि आईसीसी टी-20 विश्व कप 2016 का फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत को सात विकेट से हराकर कोलकाता में रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है।