Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्रैमी का दावा हुआ सच, करोड़ों भारतीय फैंस के सामने इंडिया को हराया

मुंबई। गुरूवार को सेमीफाइनल में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी। इसी के साथ ही देश की 125 करोड़ जनसंख्या का दिल भी टूट गया। इस मैच से पहले वेस्टइंडीज के कैप्टन डैरेन सैमी ने एक बड़ा बयान देकर सोशल मीडिया पर लोगों से काफी आलोचनाएं झेली थी लेकिन बाद में उनकी टीम ने जीतकर सैमी को सही साबित करते हुए आलोचना करने वालों के मुंह पर ताले लगा दिये।

दरअसल सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले वेस्टइंडीज के कैप्टन डैरेन सैमी ने कहा था कि मुझे लगता है टीम इंडिया को कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि उसने अच्छी क्रिकेट खेली है लेकिन हम भी जीतकर आये हैं।

ग्रैमी ने टीम इंडिया को हराने की बात कही थी

करोड़ों भारतीय फैंस के सामने भी वेस्टइंडीज के 15 खिलाड़ी टीम इंडिया को हरा सकते हैं और मुझे लगता है कि हम ऐसा जरूर कर पायेंगे और ऐसा ही हुआ कि टीम इंडिया को उनकी टीम ने उनके घर में ही हरा दिया।

फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा

आपको बता दें कि आईसीसी टी-20 विश्व कप 2016 का फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत को सात विकेट से हराकर कोलकाता में रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+